Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

Lee Cronin’s The Mummy Review : क्लासिक ममी नहीं, बल्कि पेरेंट्स का सबसे खौफनाक नाइटमेयर

नई दिल्ली: ‘Evil Dead Rise’ के डायरेक्टर की नई फिल्म Lee Cronin’s The Mummy कल 17 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई और पहले ही दिन से यह हॉरर लवर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई है। यह कोई एडवेंचर-एक्शन वाली पुरानी ममी वाली फिल्म नहीं है, बल्कि एक क्रूर, गंदा और इमोशनली हैवी बॉडी हॉरर है जो पेरेंट्स के सबसे बड़े डर को स्क्रीन पर उतारता है।

फिल्म की कहानी शुरू होती है एक जर्नलिस्ट चार्ली कैनन (Jack Reynor) और उसकी पत्नी Larissa (Laia Costa) के परिवार से। उनका छोटी बेटी Katie मिस्र के रेगिस्तान में गायब हो जाती है और आठ साल बाद जब वो वापस लौटती है, तो पूरे परिवार में खुशी की लेहर आ जाती है लेकिन जल्दी ही ये खुशी डर में बदल जाती है। Katie अब वह नहीं रही, उसके अंदर कुछ प्राचीन और खतरनाक चीज बस गया है।

क्या हैं फिल्म के रिव्यूज?

पहले रिव्यूज मिक्स्ड हैं। Rotten Tomatoes पर टोमाटोमीटर लगभग 46-53% के आसपास है जबकि ऑडियंस स्कोर 76% है। कई क्रिटिक्स ने इसे “बहुत ज्यादा गोरी और क्रूर” बताया है। IndieWire के मुताबिक, “फिल्म अपने एक्सट्रीम विज़ुअल्स के कारण अलग तो लगती है, लेकिन कहानी में गहराई की कमी है।” वहीं Roger Ebert की साइट ने इसे कहा “लगातार ब्रूटल, लेकिन जल्दी ही एक जैसा लगने वाला अनुभव”।

दूसरी तरफ कुछ रिव्यूज इसे तारीफ भी कर रहे हैं। SlashFilm का कहना है कि यह ममी मूवी नहीं लगती, लेकिन गोर और स्टाइल से भरी हुई एक फ्रीक शो है।

डायरेक्टर Lee Cronin ने Evil Dead Rise जैसा अपना खौफनाक स्टाइल यहां भी खुलकर इस्तेमाल किया है। फिल्म में एक्सॉर्सिज्म, इंसेक्ट्स, बॉडी हॉरर और फैमिली ड्रामा का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो Hereditary और The Exorcist की याद दिलाता है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि ममी को एडवेंचर हीरो नहीं, बल्कि घर के अंदर छिपे सबसे खतरनाक खतरे के रूप में पेश किया गया है।

इस वर्जन में क्या खास है?

  • Jack Reynor और Laia Costa ने पेरेंट्स के रोल में दमदार और इमोशनल परफॉर्मेंस दी है।
  • Natalie Grace (Katie) का किरदार सबसे ज्यादा डरावना और लंबे समय तक याद रहने वाला है।
  • May Calamawy का डिटेक्टिव रोल कहानी को मजबूती देता है।
  • फिल्म बड़े स्क्रीन, खासकर IMAX पर देखने का अलग ही अनुभव देती है। विजुअल और साउंड डिजाइन बेहद प्रभावशाली हैं।
  • 134 मिनट की लंबाई के कारण कुछ क्रिटिक्स को यह थोड़ी खिंची हुई लगी।

Lee Cronin की क्रूर ममी

यह फिल्म ममी फ्रैंचाइज़ी को पूरी तरह नए अंदाज़ में पेश करती है। यहां न कोई ब्रेंडन फ्रेजर वाली हंसी-मजाक है न टॉम क्रूज वाली एक्शन। डायरेक्टर Lee Cronin ने ममी को एक “पेरेंटल नाइटमेयर” में बदल दिया है। वो डर जो हर मां-बाप के दिल में छुपा होता है कि उनका बच्चा एक दिन बदल सकता है।

बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन हॉरर फैंस का थिएटर्स में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा हैं। अगर आपको क्रूर, गोरी और इंटेंस बॉडी हॉरर पसंद है, तो यह फिल्म आपके जरूर पसंद आएगी। लेकिन अगर आप क्लासिक ममी वाली एडवेंचर वाली फिल्म चाहते थे तो थोड़ा निराश हो सकते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।