Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

स्वतंत्रता दिवस को केजरीवाल की जगह आतिशी नहीं फहरा सकेंगी झंडा, दिल्ली सरकार के एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने सीएम का प्रस्ताव किया खारिज

नई दिल्ली।

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली सरकार की तरफ से 15 अगस्त को हर साल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झंडा फहराते हैं। शराब नीति मामले में तिहाड़ में बंद होने के कारण उन्होंने मांग की थी कि आतिशी इस बार झंडा फहराए, लेकिन दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) ने सीएम केजरीवाल का यह प्रस्ताव खारिज कर दिया है।

कल (12 अगस्त को) GAD के मंत्री गोपाल राय ने GAD के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नवीन कुमार को पत्र लिखकर कहा- मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर आया हूं। वे चाहते हैं कि 15 अगस्त वाले इवेंट में आतिशी झंडा फहराए। इसके लिए तैयारी करें। इसके बाद GAD के ACS ने गोपाल राय को पत्र लिखकर कहा- आतिशी के झंडा फहराने का निर्देश कानूनन सही नहीं है। सीएम केजरीवाल का मैसेज जेल के बाहर भेजे जा सकने वाले कम्युनिकेशन की कैटेगरी में नहीं आता है। इसलिए आतिशी के झंडा फहराने के निर्देश पर कार्यवाही नहीं की जा सकती है। इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने ACS नवीन कुमार को धन्यवाद कहा है।

गोपाल राय की ये थी ACS से मांग

ACS का गोपाल राय को ये जवाब

गोपाल राय के निर्देश को इसलिए माना गलत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 6 अगस्त को जेल से उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बार 15 अगस्त को मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी। हालांकि, उपराज्यपाल ऑफिस ने सीएम से कोई भी पत्र मिलने की बात से इनकार किया था। इसके बाद तिहाड़ जेल अधिकारियों ने केजरीवाल को लेटर लिखा- उन्होंने कहा- आपका पत्र जेल के बाहर भेजे जाने वाले कम्युनिकेशन की कैटेगरी में नहीं आता है। आपसे मुलाकात के लिए जिन लोगों के नाम तय हैं, उनके साथ केवल निजी पत्र देने की ही परमिशन है। आज GAD के ACS ने भी इसे आधार बताते हुए गोपाल राय की मांग को खारिज कर दिया।

सिसोदिया बोले- झंडा फहराने के नाम पर हो रही गंदी राजनीति

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने मंगलवार को कहा- यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के समय के ऐसे पवित्र अवसर पर गंदी राजनीति की जा रही है। मैं अखबारों में पढ़ता रहता हूं कि जब ठग सुकेश पत्र लिखता है तो तिहाड़ के अधिकारी उसे LG को सौंप देते हैं। LG उस पर कार्रवाई करते हैं, लेकिन जब दिल्ली के निर्वाचित सीएम पत्र लिखते हैं, तो LG तिहाड़ के अधिकारियों को उन्हें पत्र भेजने से रोकते हैं। अगर सीएम ने स्वतंत्रता दिवस के संबंध में पत्र लिखा है, तो LG ऑफिस DG ऑफिस में सिर्फ एक फोन करना था और पूछना था कि चिट्ठी कहां है। लेकिन LG को स्वतंत्रता दिवस से कोई लेना-देना ही नहीं है।

कल AAP की बैठक में तिरंगा फहराने के लिए आतिशी का नाम हुआ था फाइनल

आम आदमी पार्टी के नेताओं की केजरीवाल के घर पर 12 अगस्त को बैठक हुई थी। इसी में तय हुआ था कि आतिशी 15 अगस्त को सरकार की ओर से तिरंगा फहराएंगी। गोपाल राय ने कहा था कि सीएम केजरीवाल ने ही यह इच्छा जताई है। बैठक में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा- हमें पूरी ताकत से लोगों के बीच जाना है। हम 14 अगस्त से पदयात्रा शुरू करेंगे। जहां भी जरूरत है, सुनीता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल का संदेश पहुंचा रही हैं और वे ऐसा करती रहेंगी।

जेल अधिकारियों ने कहा था- केजरीवाल ने विशेष अधिकारों का किया उल्लंघन

जेल अधिकारियों ने केजरीवाल की चिट्ठी पर कहा था- दिल्ली के सीएम किसी भी ऐसे काम को नहीं कर सकते, जिसकी उन्हें अनुमति न दी गई हो। केजरीवाल ने विशेषाधिकारों का गलत इस्तेमाल किया है। इसलिए उनका लिखा लेटर LG सक्सेना को नहीं भेजा गया है। इसे जमा कर लिया गया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।