Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना ने किया दावा, भाजपा ने दिया ऑफर- पार्टी में आओ या जेल जाओ

प्रेस कांफ्रेंस कर चार और नेताओं की गिरफ्तारी की जताई आशंका

नई दिल्ली।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मेरे बहुत करीबी व्यक्ति के माध्यम से मुझे भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन करने के लिए अप्रोच किया गया। मुझे ये कहा गया कि या तो मैं बीजेपी में शामिल हो जाऊं और अपना राजनीतिक करियर बचा लूं। अगर भाजपा ज्वॉइन नहीं की तो आने वाले एक महीने में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के कुछ और नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है। आतिशी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री और बीजेपी ने अपना मन बना लिया ह। वे आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को कुचलना चाहते हैं, खत्म करना चाहते हैं।’

आतिशी ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी का सीनियर लीडरशिप हिरासत में है लेकिन रविवार को रामलीला मैदान पर लाखों लोगों के आने और सड़क पर आम आदमी पार्टी के संघर्ष के बाद, भाजपा आने वाले समय में हमारे चार बड़े नेताओं को जेल में डालेगी। आने वाले कुछ दिलों में मेरे निजी आवास पर ईडी की रेड होगी। मेरे रिश्तेदारों और परिवार वालों के घर रेड होगी। हम सबको समन भेजे जाएंगे और फिर गिरफ्तार किया जाएगा।’ उन्होंने आशंका जताई है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जा सकती है।

आतिशी ने कहा कि यह केवल आम आदमी पार्टी को चुनाव में जीत हासिल करने से रोकने के लिए किया जा रहा है। ईडी द्वारा खुद का नाम लिए जाने पर आतिशी ने कहा, ‘यह बिल्कुल संभव है, क्योंकि कल ईडी ने सौरभ भारद्वाज और मेरा नाम कोर्ट में लिया। एक ऐसे बयान के आधार पर हमारा नाम लिया है, जो बयान ईडी और सीबीआई के पास डेढ़ साल से मौजूद है। यह बयान सीबीआई की चार्जशीट में है और ईडी के पास है तो इस बयान को अब उठाने का क्या मतलब था? इसके पहले सोमवार को आम आदमी पार्टी के एक अन्य नेता जैस्मिन शाह ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसी तरह की आशंका जाहिर की थी।

जबकि भाजपा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी नेताओं को अपने भ्रष्टाचार के बारे में मालूम है। उन्हें पता है कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है और इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी देर-सवेर होना तय है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी नेता पहले से ही अपनी गिरफ्तारी की आशंका जाहिर कर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी नेताओं को अपनी गिरफ्तारी के लिए किसी दूसरे को दोषी नहीं ठहराना चाहिए। उन्होंने भ्रष्टाचार किया है, इसलिए उसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संविधान और प्रशासन की जानकारी रखने वाला हर व्यक्ति जानता है कि जेल से सरकार चलाना व्यावहारिक तौर पर संभव नहीं है। एक दिन उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना ही पड़ेगा। यही कारण है कि इस तरह की बात कर वे केवल अपना बचाव करना चाहते हैं जो संभव नहीं होगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।