Monday, 24 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी पॉलिटेक्निकों की मूल व्यवस्था बहाल करने की मांग, गोफ्टेड ने राष्ट्रपति से मांगा हस्तक्षेप 9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम सरकारी पॉलिटेक्निकों की मूल व्यवस्था बहाल करने की मांग, गोफ्टेड ने राष्ट्रपति से मांगा हस्तक्षेप 9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम

सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म “रंग दे बसंती” पर सेंसर बोर्ड अध्यक्ष का बिना कारण एतराज, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली।

निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह,निर्देशक प्रेमांशु सिंह और सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म “रंग दे बसंती” 22 मार्च को पेन इंडिया रिलीज होना है, लेकिन उससे पहले फिल्म के टाइटल पर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने एतराज जताया दिया है। खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ को अपने शीर्षक को लेकर सेंसर बोर्ड अध्यक्ष से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि उन्हें सीबीएफसी से एक कॉल आया था, जिसमें पहले रिलीज हुई हिंदी फिल्म के समान शीर्षक होने के कारण फिल्म के शीर्षक में बदलाव का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि मुझसे रवि नाम के किसी व्यक्ति ने संपर्क किया था, जिसने मेरी फिल्म के शीर्षक में बदलाव का अनुरोध किया था।

रौशन सिंह ने बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग हो चुकी है, और हमें यूए प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए आवश्यक कुछ कट्स के बारे में सूचित किया गया। जो बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि जब हमने इस बाबत जानकारी के लिए सेंसर बोर्ड कार्यालय में संपर्क किया तो बताया गया कि आपका मामला सेंसर बोर्ड अध्यक्ष के कार्यालय से लंबित है। जो ऑफिसियल वेबसाइट पर भी दर्ज है। मैंने 5 मार्च को एक पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी चाही मगर कारण क्या है अभी तक बताया नही जा रहा है। और 8 मार्च को मुझे फोन कर फ़िल्म का शीर्षक बदलने का अनुरोध किया गया।

निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि यदि जल्द ही कोई प्रगति नहीं हुई, तो हम अपने विकल्प तलाशेंगे। मैं शीर्षक बदलने को तैयार नहीं हूं क्योंकि यह अव्यावहारिक होगा। शीर्षक पूरी तरह मेरा है, और यह भोजपुरी में है। उन्होंने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि हमें हिंदी फिल्म के शीर्षक की समानता के संबंध में एक कमजोर बहाना प्रदान किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि हाल ही में, ‘कभी खुशी कभी गम’ नामक एक भोजपुरी फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा मंजूरी दे दी गई थी।

निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि मेरी फिल्म के मामले में जानबूझ कर प्रक्रिया में देरी की जा रही है। उन्होंने हिंदी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी की भागीदारी के कारण शीर्षक परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।

विदित हो कि फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आउट हो चुका है।और फ़िल्म 22 मार्च को प्रदर्शित होने को तैयार है। जिसका प्रचार प्रचार के साथ ही बुकिंक भी प्रारंभ है।

इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ रति पांडेय और डायना खान मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान और मास्टर ऋषभ यादव राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, श्रद्धा नवल, सुजान सिंह, सोनू पांडेय, रितु चौहान, रिंकू भारती, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार अक्की, सूर्या द्विवेदी, निकिता भारद्वाज और चाहत भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है। संगीतकार ओम झा है। गीतकार प्यारेलाल यादव ,अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ कृष्णा एन शर्मा और सत्य सावरकर हैं। पीआरओ शैलेश गिरि,उषा मिश्रा एवं रंजन सिन्हा हैं। डीओपी वासु, कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता, कला राजीव शर्मा का है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।