Wednesday, 15 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Expiry Date बदलकर आपकी रसोई तक पहुंच रहा ज़हर? दिल्ली के ओखला से सामने आए फूड रैकेट ने बढ़ाई चिंता 1976 Chowchilla Bus Kidnapping: जब फिरौती के लिए रची गई 26 बच्चों को जिंदा दफनाने की साजिश E20 पेट्रोल: देश के लिए हरित भविष्य या वाहन मालिकों के लिए नई चुनौती? आखिर क्यों छिड़ी है एथेनॉल पर इतनी बड़ी बहस रेफरी पर भड़के फ्रांस के मैनेजर डिडिएर डेशॉम्प्स, सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उठाए गंभीर सवाल GOFTE के नेतृत्व में दिल्ली में तकनीकी शिक्षा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण पैदल मार्च India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ Expiry Date बदलकर आपकी रसोई तक पहुंच रहा ज़हर? दिल्ली के ओखला से सामने आए फूड रैकेट ने बढ़ाई चिंता 1976 Chowchilla Bus Kidnapping: जब फिरौती के लिए रची गई 26 बच्चों को जिंदा दफनाने की साजिश E20 पेट्रोल: देश के लिए हरित भविष्य या वाहन मालिकों के लिए नई चुनौती? आखिर क्यों छिड़ी है एथेनॉल पर इतनी बड़ी बहस रेफरी पर भड़के फ्रांस के मैनेजर डिडिएर डेशॉम्प्स, सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उठाए गंभीर सवाल GOFTE के नेतृत्व में दिल्ली में तकनीकी शिक्षा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण पैदल मार्च India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’

संसद सुरक्षा में सेंध: दिल्ली पुलिस पहुंची नीलम के घर, परिजनों से पूछताछ का सिलसिला शुरू

नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस का संसद सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों के परिजनों से पूछताछ का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात दिल्ली से एक पुलिस टीम हरियाणा के जींद स्थित नीलम के घर पहुंची। परिजनों से कई सवाल जवाब किए गए। साथ ही नीलम के कमरे की तलाशी भी ली गई। फिलहाल कमरे से कुछ सामान जब्त किया है या नहीं, इस पर कोई अधिकारी खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को उसके कमरे से तीन बैंकों की पासबुक एक एटीएम कार्ड मिला हैं। इसके अलावा उसके बैड में रखी पुस्तकों में भी कुछ पुलिस अपने साथ ले गई। घर में ही दिल्ली पुलिस को नीलम की निजी डायरी भी मिली है। अब पुलिस बाकी आरोपियों के परिजनों के घर जाकर पूछताछ करेगी। पूछताछ का मकसद यह भी है कि पुलिस जानना चाहती है कि आरोपियों के प्लान के बारे में उनके परिजनों को कुछ पता था या नहीं, कहीं परिजन भी तो उनका साथ नहीं दे रहे थे।

6 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में अब तक पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें सागर शर्मा, मनोरंजन गौड़, अमोल शिंदे, नीलम आजाद, ललित झा और महेश कुमावत शामिल हैं। कल रात पुलिस नीलम के घर पहुंची थी। नीलम खुद को एक्टिविस्ट बताती है। उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल्स खंगालने पर पुलिस को पता चला है कि वह कई विरोध प्रदर्शनों में एक्टिव रह चुकी है।

शुरूआत से ही प्रदर्शन में हिस्सा लेती रही नीलम

वह कुछ समय पहले तक हिसार के रेड स्क्वॉयर मार्केट के पीछे स्थित पीजी में रहकर सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी कर रही थी और 25 नवंबर को घर जाने की बात कहकर पीजी से चली गई थी। उसके साथ पीजी में रहने वाली लड़कियों का भी कहना था कि उसकी रुचि राजनीति में बहुत ज्यादा थी। वहीं नीलम के परिजनों से भी पुलिस को पता चला है कि नीलम गांव वालों के साथ किसान आंदोलन में भी जाती थी। यानी वह शुरुआत से ही ऐसे प्रदर्शन में हिस्सा लेती रही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।