Friday, 31 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
31 जुलाई 1995: भारत में दो राजनेताओं के बीच हुई पहली फोन कॉल, जिसने बदला देश में संचार का स्वरूप चेन्नई के अन्ना नगर में संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो भाइयों पर मां और छोटे भाई की हत्या का आरोप 19 साल बाद कोलकाता लौटीं तस्लीमा नसरीन, जिस शहर को घर माना, वहीं से क्यों होना पड़ा था निर्वासित? संसद के बाहर पप्पू यादव का अनोखा विरोध, साधु का रूप धारण कर ‘चंदा चोरी’ का मंचन किया क्या BJP छोड़ रहे हैं शहजाद पूनावाला? X बायो से पार्टी का नाम हटाने के बाद इस्तीफे की अटकलें तेज ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के वेन्यू की सूची जारी की, 24 साल बाद अफ्रीका लौट रहा क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ ओलेक्ट्रा ने रचा इतिहास, भारत में 4,000 इलेक्ट्रिक बसें उतारने वाली पहली कंपनी बनी भारतीय हॉकी टीम की नीली जर्सी हुई ‘भगवा’! वर्ल्ड कप से ठीक पहले रंग को लेकर मचा बवाल 31 जुलाई 1995: भारत में दो राजनेताओं के बीच हुई पहली फोन कॉल, जिसने बदला देश में संचार का स्वरूप चेन्नई के अन्ना नगर में संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो भाइयों पर मां और छोटे भाई की हत्या का आरोप 19 साल बाद कोलकाता लौटीं तस्लीमा नसरीन, जिस शहर को घर माना, वहीं से क्यों होना पड़ा था निर्वासित? संसद के बाहर पप्पू यादव का अनोखा विरोध, साधु का रूप धारण कर ‘चंदा चोरी’ का मंचन किया क्या BJP छोड़ रहे हैं शहजाद पूनावाला? X बायो से पार्टी का नाम हटाने के बाद इस्तीफे की अटकलें तेज ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के वेन्यू की सूची जारी की, 24 साल बाद अफ्रीका लौट रहा क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ ओलेक्ट्रा ने रचा इतिहास, भारत में 4,000 इलेक्ट्रिक बसें उतारने वाली पहली कंपनी बनी भारतीय हॉकी टीम की नीली जर्सी हुई ‘भगवा’! वर्ल्ड कप से ठीक पहले रंग को लेकर मचा बवाल

मैं तलाक लेकर मरना नहीं चाहती जज साहब…पत्नी की दलील पर सुप्रीम कोर्ट ने 89 साल के पति की अर्जी ठुकराई

नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट ने 82 साल की एक महिला की इस दलील पर कि वह तलाक लेकर मरना नहीं चाहती….विवाह खत्म करने की उसके 89 साल के पति की अर्जी को ठुकरा दिया। दोनों पति-पत्नी दो दशक से भी ज्यादा समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्व वायुसेना अधिकारी अपनी पत्नी से तलाक चाहते थे।

सुप्रीम कोर्ट में जब बहस शुरु हुई तो बुजुर्ग पत्नी ने जज साहब के सामने दिल की बात व्यक्त् की कि वह तलाकशुदा के तौर पर मरना नहीं चाहती हैं तो उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने विवाह समाप्त करने की पति की अर्जी को खारिज कर दिया।

60 साल हो गए शादी को

यह कपल चंडीगढ़ में रहता है। इनकी शादी को 60 साल हो गए हैं। ये 1963 में विवाह के बंधन में बंधे थे। जनवरी 1984 में भारतीय वायुसेना के अधिकारी का मद्रास ट्रांसफर होने तक उनके वैवाहिक जीवन में सब कुछ सामान्य चल रहा था। उनके रिश्ते में कड़वाहट तब पैदा हुई जब पत्नी उनके साथ नहीं गईं। शुरू में वह ससुरालवालों के साथ, बाद में बेटे के साथ रहना उसने पसंद किया। कई पक्षों की कोशिशों के बावजूद मतभेद और विवाद का हल नहीं निकला। आखिर में पति ने 1996 में पत्नी के खिलाफ तलाक की अर्जी दे दी। पत्नी सेवानिवृत्त टीचर हैं। निचली अदालत से लेकर मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट और आखिर में सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। कानूनी कार्यवाही में 23 साल बीत गए। अब उम्र के आखिरी पड़ाव में पत्नी की एक बात ने विवाह के बंधन को टूटने से बचा लिया।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि, पति क्रूरता के आरोप को साबित करने में विफल रहा है। वह साबित नहीं कर सके कि पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया था। उन्होंने अदालत से तलाक की अनुमति देने के लिए संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत निर्देश देने का आग्रह किया था क्योंकि शादी पूरी तरह से टूट गई थी। हालांकि पत्नी ने अदालत से उनकी याचिका पर अनुमति नहीं देने का आग्रह किया क्योंकि वह ‘तलाकशुदा के कलंक’ के साथ दुनिया नहीं छोड़ना चाहती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सबको मालूम होना चाहिए कि विवाह रूपी संस्था का एक महत्वपूर्ण स्थान है और समाज में यह अहम भूमिका निभाती है। इसलिए पत्नी की भावनाओं का सम्मान करते हुए वह इस याचिका को खारिज करते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।