Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील Namo Yamuna River Safari: दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, जानें रूट, सुविधाएं और टिकट की पूरी जानकारी IPL Expansion 2028: आईपीएल में शामिल हो सकती हैं 2 नई टीमें, 1 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है कीमत आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील Namo Yamuna River Safari: दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, जानें रूट, सुविधाएं और टिकट की पूरी जानकारी IPL Expansion 2028: आईपीएल में शामिल हो सकती हैं 2 नई टीमें, 1 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है कीमत

मिलाप पब्लिकेशन द्वारा आलोक गौड़ के काव्य संग्रह ‘खुशी की खोज’ का अशोक चक्रधर और जेपी ग्रुप के मनोज गौड़ के हाथों हुआ भव्य लोकार्पण

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी, पद्मश्री डॉ. हर्ष महाजन और पद्मश्री डॉ. डीएस राणा भी रहे मौजूद

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

साहित्य प्रेमियों के लिए वसंत विहार स्थित अरावली सभागार में एक यादगार शाम आयोजित हुई, जहां मिलाप पब्लिकेशन द्वारा सुप्रसिद्ध कवि आलोक गौड़ के काव्य संग्रह “खुशी की खोज” का भव्य लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर, जेपी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन श्री मनोज गौड़, डीएवी सीएमसी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी, महाजन इमेजिंग के संस्थापक पद्मश्री डॉ. हर्ष महाजन और सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. डीएस राणा की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे अविस्मरणीय बना दिया।

‘खुशी की खोज’ 113 कविताओं का ऐसा संग्रह है जो जीवन के गूढ़ प्रश्नों और मानवीय भावनाओं को छूता है। उद्योग जगत में व्यस्त रहते हुए भी साहित्य सेवा में अग्रणी आलोक गौड़ की यह तीसरी पुस्तक है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर ने आलोक गौड़ की कविताओं की सराहना करते हुए कहा, “यह काव्य संग्रह आशा और संघर्ष का प्रतीक है। यह जीवन की विसंगतियों से लड़ने की प्रेरणा देता है, जो हम सभी के जीवन का हिस्सा है। आने वाले सालों में नए सवाल होंगे और जब हम इन सवालों को देखेंगे तो पाएंगे कि यह काव्य संग्रह हमें उन सवालों का समाधान देता है। यह कोई बोझिल साहित्य नहीं है; यह आपके जीवन की परेशानियों को हरने वाला काव्य है। यह पुस्तक हमें बताती है कि खुशी कैसे पाई जा सकती है।”

कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध ‘हास्य रत्न’ श्री चिराग जैन ने किया, जिन्होंने अपने अनोखे अंदाज से पूरे कार्यक्रम का समां बांध दिया। विशेष रूप से उनके रामायण के दशरथ मृत्यु प्रसंग के प्रस्तुतिकरण ने सभागार में मौजूद सभी श्रोताओं को भावुक और मंत्रमुग्ध कर दिया।

मिलाप पब्लिकेशन के निदेशक श्री योगी सूरी ने कहा, “जब मैंने प्रकाशन की शुरुआत की थी, तो कहा गया था कि कवि और प्रकाशक कभी दोस्त नहीं बन सकते, लेकिन ‘खुशी की खोज’ इस बात का प्रमाण है कि साहित्य के सृजनात्मक सफर में कवि और प्रकाशक एक-दूसरे के सहयोगी होते हैं। मैं आलोक गौड़ जी का आभारी हूं और डॉ. अशोक चक्रधर जी की उपस्थिति हमारे लिए गर्व की बात है।”

वहीं पुस्तक के लेखक आलोक गौड़ ने अपनी कविताओं का लयबद्ध पाठ किया और श्रोताओं को जीवन के विभिन्न रंगों और भावनाओं से परिचित कराया। उन्होंने कहा, “मेरी कविताएं जीवन के हर पहलू और उसकी भावनाओं को समेटे हुए हैं। यह संग्रह पाठकों को जीवन को सकारात्मक दृष्टि से देखने और खुशी को खोजने की प्रेरणा देगा।”

इस अवसर पर, जेपी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन श्री मनोज गौड़ , जो आलोक गौड़ के पुराने मित्र भी हैं, ने आलोक जी की लेखन के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा, “आलोक जी का लेखन केवल एक कला नहीं, बल्कि उनके भीतर की गहरी सोच और संवेदनाओं का प्रतिबिंब है। उनकी कविताओं में जो समर्पण और सच्चाई है, वह उनकी मेहनत और उनके काम के प्रति प्यार को दर्शाता है। हमारे बीच एक गहरा बंधन है, और मैं गर्व महसूस करता हूं कि मैंने उन्हें इस यात्रा में साथी के रूप में देखा है।”

डीएवी सीएमसी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी ने भी आलोक गौड़ को उनके काव्य संग्रह के लिए बधाई दी और पुस्तक की सराहना की। उन्होंने कहा, “आलोक जी की कविताएं सीधे दिल से जुड़ती हैं। यह पुस्तक हमें याद दिलाती है कि खुशी कोई दूर का सपना नहीं है, बल्कि यह हम अपने रोजमर्रा के जीवन में सक्रिय रूप से खोज सकते हैं।”

मिलाप पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित “खुशी की खोज” अब प्रमुख पुस्तक स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon पर उपलब्ध है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।