Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक

रूस दौरे से पहले भारत का सख्त संदेश: “छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं”, आतंकवाद पर दो टूक रुख

  • सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली एयरपोर्ट से दिया कड़ा बयान
  • “भारत शांति चाहता है, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा”
  • पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जवाब देने की तैयारी

नई दिल्ली। रूस दौरे पर रवाना होने से पहले भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद को लेकर देश के सख्त रवैये का स्पष्ट संकेत दिया। दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होने से पूर्व प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि भारत किसी भी सूरत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और सुरक्षा के मामले में कोई ढील नहीं दी जाएगी

“शांति पसंद हैं, लेकिन आत्मरक्षा में पूरी ताकत लगाएंगे”: कैप्टन ब्रिजेश चौटा

भाजपा सांसद कैप्टन ब्रिजेश चौटा ने इस यात्रा को अपने लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि पहली बार सांसद बनने के बाद यह दौरा उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा। उन्होंने कहा, “हम रूस में प्रधानमंत्री मोदी का यह कड़ा संदेश पहुंचाएंगे कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी कदम से पीछे नहीं हटेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत ने पहले ही वैश्विक मंचों पर स्पष्ट कर दिया है कि “व्यापार और आतंक साथ नहीं चल सकते, और खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।” पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचार का भारत हर स्तर पर करारा जवाब देगा।

“ऑपरेशन सिंदूर से स्पष्ट है, भारत आतंकवाद पर सख्त”: सांसद मित्तल

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने भी पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने यह दिखा दिया है कि देश आतंकवाद को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान झूठा प्रचार कर रहा है कि भारत ने उसके आम नागरिकों और संस्थानों को निशाना बनाया, जबकि हमारा निशाना केवल आतंकी अड्डे थे।”

“परमाणु धमकियों से डरने वाला नहीं है भारत”

सांसद मित्तल ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार परमाणु हथियारों की धमकी देता है, लेकिन भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर हालात बिगड़े, तो भारत उसके परमाणु ठिकानों को भी जवाब देने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा, “भारत किसी देश को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं रखता, लेकिन अगर हमारे देश पर हमला किया गया या आतंक थोपा गया, तो हम शांत नहीं बैठेंगे।”

वैश्विक मंचों पर भारत की रणनीति और भी आक्रामक

प्रतिनिधिमंडल का यह सख्त रुख ऐसे समय सामने आया है जब भारत अपनी वैश्विक आतंकवाद विरोधी रणनीति को और मजबूत करने में जुटा है। रूस दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल वहां की सरकार और रणनीतिक समूहों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा करेगा।

ये भी पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी ने 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन किया, ₹26,000 करोड़ की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।