Sunday, 11 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरुग्राम में स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील World Mental Health Day 2026: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कितना जरूरी, जानें भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हैं कानून छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, खरीद दर पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा; पुराने भुगतान पर भी मिलेगा फायदा WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस से लेकर ब्रॉन ब्रेकर तक, जानें कौन जीतेगा ब्रीफकेस और कौन बचाएगा खिताब Other Mommy Day 1 Collection: जेसिका चैस्टेन की हॉरर फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स, भारत में पहले दिन कमाए इतने रुपये Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल डॉ. के. ए. पॉल ने राहुल गांधी को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम गुरुग्राम में स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील World Mental Health Day 2026: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कितना जरूरी, जानें भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हैं कानून छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, खरीद दर पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा; पुराने भुगतान पर भी मिलेगा फायदा WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस से लेकर ब्रॉन ब्रेकर तक, जानें कौन जीतेगा ब्रीफकेस और कौन बचाएगा खिताब Other Mommy Day 1 Collection: जेसिका चैस्टेन की हॉरर फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स, भारत में पहले दिन कमाए इतने रुपये Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल डॉ. के. ए. पॉल ने राहुल गांधी को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम

पहली यूएई इंटरनेशनल कराटे ओपन चैंपियनशिप: गुड़गांव के 8 साल के विराज ने सिल्वर जीत देश-प्रदेश का नाम किया रोशन

दिल्ली के 7 खिलाड़ियों ने जीते इस चैंपियनशिप में मेडल

दिल्ली की दीपिका धीमन ने सीनियर वर्ग में जीता गोल्ड

भारतीय टीम ने अपने नाम किए 24 मेडल

गुड़गाँव।

यूएई के फुजैराह में आयोजित पहली यूएई इंटरनेशनल कराटे ओपन चैंपियनशिप में गुड़गाँव के 8 साल के विराज कात्यायन ने सिल्वर मेडल हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। 16 से 18 फरवरी 2024 के बीच आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत ने 4 गोल्ड, 6 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने में कामयाबी प्राप्त की है। विराज के कोच करण खतुरिया ने उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विराज में इतनी छोटी उम्र में बहुत ज्यादा काबिलियत है वह आगे देश के लिए जरूर गोल्ड मेडल जीतेगा। भारतीय टीम ने मेंटॉर भरत शर्मा, केआईओ अध्यक्ष विजय तिवारी और महासचिव संजीव कुमार जांगडा की अगुवाई में इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था।

विराज कात्यायन ने इंडीविजुअल कुमाते के 8 साल के 31 किलो भारवर्ग में हिस्सा लेते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। दिल्ली के 7 खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। विराज के अलावा दिल्ली की ओर से सीनियर वर्ग में दीपिका धीमन ने इंडीविजुअल कुमाते के 61 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल, कैडेट वर्ग में मयंक ने इंडीविजुअल कुमाते के 57 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया। और सीनियर इंडीविजुअल कुमाते के 75 किलो में प्रणय शर्मा और 68 किलो में रितिका, जूनियर इंडीविजुअल कुमाते 61 किलो में हर्षित शर्मा, अंडर-14 इंडीविजुअल कुमाते 52 किलो में तौषी शर्मा, 12 वर्ष इंडीविजुअल कुमाते 40 किलो में मनीषा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन किया।

इनके अलावा उत्तराखंड के सुशील सिंह, उत्तरप्रदेश के अरहम खान और तमिलनाडु के धेव ए किशन ने गोल्ड जीता। छतीसगढ़ की स्नेहा बनजारे, तमिलनाडु के दानुष्का प्रताप काता-कुमाते दोनों में और महाराष्ट्र की अश्वी मोहोता ने सिल्वर मेडल जीता। जबकि महाराष्ट्र के चैतन्य सेठ, अश्वी मोहोता और इमेनुअल फीलिप ने, हरियाणा के दीप वशिष्ठ, सान्वी मेमन और वृंदा मेमन ने, मध्यप्रदेश के अमिताभ सिंह बघेल और मीनाक्षी कश्यप और उत्तर प्रदेश के विशी विजय ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।