Saturday, 29 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Stammering Issue: बचपन में शुरू होने वाला ‘हकलाना’ उम्र के साथ क्यों नहीं जाता? जानिए दिमाग और बोलने के बीच का कनेक्शन नीरज चोपड़ा का 2026 सीजन खत्म, चोट के कारण एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल से हुए बाहर UGC NET June 2026 Result: 84 विषयों के रिजल्ट जारी, 1.47 लाख से ज्यादा उम्मीदवार क्वालिफाई! तीन विषयों की परीक्षा सितंबर में नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच Infosys के CEO ‘लक्‍स गोपीसेट्टी’ लापता, कंपनी ने परिवार से साधा संपर्क वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर अब अमेरिका का नियंत्रण, ट्रंप ने बताया ‘दुनिया की सबसे बड़ी तेल डील’ बिलासपुर में दो गुटों की झड़प के बाद पथराव, 50 से ज्यादा लोग घायल, इलाके में भारी फोर्स तैनात अनाया बांगर के क्रिकेट खेलने की मंजूरी पर बढ़ा विवाद, दक्षिण अफ्रीकी खिलाडीं ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले को बताया ‘बिल्कुल बेतुका’ महाराजा सुखजीत सिंह की वसीयत: माई भागो इंस्टीट्यूट को 90% संपत्ति, माता गुजरी मेडिकल सेंटर और सिंध हॉर्स के लिए भी हिस्सा Stammering Issue: बचपन में शुरू होने वाला ‘हकलाना’ उम्र के साथ क्यों नहीं जाता? जानिए दिमाग और बोलने के बीच का कनेक्शन नीरज चोपड़ा का 2026 सीजन खत्म, चोट के कारण एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल से हुए बाहर UGC NET June 2026 Result: 84 विषयों के रिजल्ट जारी, 1.47 लाख से ज्यादा उम्मीदवार क्वालिफाई! तीन विषयों की परीक्षा सितंबर में नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच Infosys के CEO ‘लक्‍स गोपीसेट्टी’ लापता, कंपनी ने परिवार से साधा संपर्क वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर अब अमेरिका का नियंत्रण, ट्रंप ने बताया ‘दुनिया की सबसे बड़ी तेल डील’ बिलासपुर में दो गुटों की झड़प के बाद पथराव, 50 से ज्यादा लोग घायल, इलाके में भारी फोर्स तैनात अनाया बांगर के क्रिकेट खेलने की मंजूरी पर बढ़ा विवाद, दक्षिण अफ्रीकी खिलाडीं ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले को बताया ‘बिल्कुल बेतुका’ महाराजा सुखजीत सिंह की वसीयत: माई भागो इंस्टीट्यूट को 90% संपत्ति, माता गुजरी मेडिकल सेंटर और सिंध हॉर्स के लिए भी हिस्सा

पोलार्ड ने अंपायर के साथ करी बदतमीजी, BCCI ने लगाई क्लास, पोलार्ड और विवादों का पुराना है इतिहास

नई दिल्ली:14 मई (गुरुवार) को खेले गए पंजाब और मुंबई के मुकाबले में मुंबई की जीत के बाद भी उन्हें झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड को IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दंडित किया गया है। शुक्रवार (15 मई) को IPL के गवर्निंग काउंसिल ने इस बात की पुष्टि की है।

IPL की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच पोलार्ड को IPL की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। जिसकी वजह से उनपर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके खाते में एक डीमैरिट पॉइंट की जुड़ गया है।

चौथे अंपायर के साथ बद्तमीजी

दरअसल, मैच की दूसरी पारी के 19वें ओवर में कायरन पोलार्ड को मैच के चौथे अंपायर के प्रति कुछ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पाया गया। ऐसा करने की वजह से कोच पोलार्ड को IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

जिसके बाद उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत और एक डीमैरिट पॉइंट का जुर्माना लगा है। हालांकि पोलार्ड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी की दी हुई सजा और हिदायत भी मान ली है।

यह भी पढ़े: IPL 2026 : पंजाब और मुंबई के बचाव में आये हैडिन और शार्दुल, कहा टीम पर दबाव है, लेकिन…

कायरन पोलार्ड के IPL से जुड़े कुछ और विवाद

ये पहली बार नहीं है जब कायरन पोलार्ड फील्ड में अपनी हरकतों की वजह से दंडित हुए हों। बतौर खिलाड़ी 5 बार IPL जीत चुके पोलार्ड की विवादों की सूची भी बहुत लंबी है। उनमें से दो सबसे बड़े विवाद रहे –

1) स्टार्क पर बल्ला फेंकना (2014):

IPL में पोलार्ड द्वारा की गई सबसे कुख्यात घटना साल 2014 के IPL में RCB के खिलाफ आई थी। RCB के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के गेंद फेंकने से ठीक पहले पोलार्ड क्रीज से हटने लगे। स्टार्क रन अप ले चुके थे। स्टार्क ने रुकने की बजाय गेंद पोलार्ड की तरफ ही दाग दी। इस बात से गुस्सा होकर पोलार्ड ने बल्ला तेजी से स्टार्क की तरफ फेंक दिया। इस हरकत की वजह से पोलार्ड पर मैच फीस का 75% जुर्माना लगाया गया था।

2) “मुंह पर टेप” घटना (2015)

आईपीएल 2015 में एक बार फिर से RCB के खिलाफ पोलार्ड को फील्डिंग के दौरान मुंह पर टेप लगाए हुए देखा गया। दरअसल, अंपायर ने पोलार्ड को उस मैच में RCB के खिलाड़ी क्रिस गेल से बात करने या स्लेजिंग न करने की चेतावनी दी थी। जिसके विरोध में पोलार्ड ने अपना मुंह टेप से बंद कर लिया था।

यह भी पढ़े: माधुरी दिक्षित की नई फिल्म ‘मां बहन’ की तारीख का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां होगी रिलीज

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।