Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता

दिल्ली मेट्रों के इन 29 स्टेशनों से कर रहे सफर तो हो जाएं सावधान, आपका सामान हो सकता है चोरी

नई दिल्ली।

मेट्रो में यात्रियों को साफ, आरामदायक और सुविधाजनक सफर मिलता है। मगर यहां कुछ लोग अपने गलत मकसद को पूरा करने भी आते हैं। चोरों और जेबकतरों के लिए मेट्रो ट्रेनें और स्टेशन एक ओपन फील्ड है, जहां वे लोगों को आसानी से अपना शिकार बना सकते हैं।

मेट्रो में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच दिल्ली पुलिस ने एक क्राइम मैपिंग एक्सरसाइज की है। जिससे पता चला है कि ऐसे कई स्टेशन हैं जहां यात्री विशेष रूप से संवेदनशील हैं। यहां अतिरिक्त सावधानी बरतने से हजारों दिल्लीवासियों को अफसोस और मायूसी से बचाया जा सकता है। पुलिस ने 29 मेट्रो स्टेशनों पर कड़ी निगरानी करनी शुरू कर दी है जहां सबसे अधिक अपराध होते हैं। वारदातों पर रोक लगाने के लिए यहां सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। पिछले साल इन क्राइम हॉटस्पॉट पर 3,000 से अधिक वारदातों की पुलिस को सूचना मिली थी।

पुलिस के मुताबिक, जिन स्टेशनों पर यात्रियों को अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है उनमें- वेलकम, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, नई दिल्ली, अशोक पार्क मेन, पंजाबी बाग, कीर्ति नगर, करोल बाग, राजीव चौक, इंद्रलोक, जीटीबी नगर, जहांगीरपुरी, द्वारका मोड़, जनकपुरी पश्चिम, नई दिल्ली एयरपोर्ट लाइन, द्वारका सेक्टर-21, हौज खास, छतरपुर, कुतुब मीनार, आईएनए, सरोजिनी नगर, सराय काले खान निजामुद्दीन, लाजपत नगर, गोविंदपुरी, कालकाजी मंदिर, आनंद विहार, यमुना बैंक, मंडी हाउस और लाल किला स्टेशन शामिल हैं।

2023 में कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पहले नंबर पर रहा। यहां सबसे अधिक 1,003 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राजीव चौक (418) और नई दिल्ली (385) का स्थान रहा। पुलिस के मुताबिक स्टेशन परिसर में ज्यादातर अपराध चोरी, जेबकतरी और वाहन चोरी के थे। 2022 में इन 29 स्टेशनों से 1,811 मामले सामने आए थे। पिछले साल सभी स्टेशनों पर कुल मिलाकर 5,709 चोरी की घटनाएं दर्ज की गईं। जिनमें 599 गिरफ्तारियां हुईं और 2,407 मामले सुलझाए गए। पिछले साल रिपोर्ट की गई 113 वाहन चोरी में से 96 को सुलझा लिया गया। छेड़छाड़ के 22 मामलों में से 21 को सुलझाया गया और 24 लोगों को अरेस्ट किया गया। डीसीपी (मेट्रो) राम गोपाल नाइक मेट्रो स्टेशनों पर बेहतर स्थितियों को लेकर आशावादी है, उन्होंने क्राइम हॉटस्पॉट की पहचान की और वहां अपराध रोकने के लिए कदम उठाए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, मेट्रो पुलिस यूनिट के 15 स्टेशन हाउस अधिकारियों को उन स्टेशनों की पहचान करने का काम सौंपा गया था जहां आपराधिक घटनाएं होना आम बात थी। इसके अलावा यहां होने वाले अपराधों को वर्गीकृत करना था। इस तरह की मैपिंग एक्सरसाइज से हमें संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलती है, जिसके जरिए हम अपराध पर अंकुश लगाने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।