Monday, 27 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, रिलीज को लेकर क्या फिर बढ़ेगा कानूनी पेंच? Commonwealth Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दायित्व संभालने पर दी शुभकामनाएं अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन! 15 साल बाद टूटा मिस्र का वर्चस्व वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी सारनाथ को UNESCO World Heritage Site का दर्जा, बुद्ध की पहली उपदेश स्थली को मिली वैश्विक पहचान ई-रिक्शा चलाने वाले Jhandu Kumar ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में भारत को दिलाया पहला मेडल सीरिया पहुंचे António Guterres, 2009 के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी भी महासचिव का पहला दौरा ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, रिलीज को लेकर क्या फिर बढ़ेगा कानूनी पेंच? Commonwealth Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दायित्व संभालने पर दी शुभकामनाएं अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन! 15 साल बाद टूटा मिस्र का वर्चस्व वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी सारनाथ को UNESCO World Heritage Site का दर्जा, बुद्ध की पहली उपदेश स्थली को मिली वैश्विक पहचान ई-रिक्शा चलाने वाले Jhandu Kumar ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में भारत को दिलाया पहला मेडल सीरिया पहुंचे António Guterres, 2009 के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी भी महासचिव का पहला दौरा

दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बाहर लिखे खालिस्तानी नारों को पुलिस ने मिटाया

नई दिल्ली।

जी20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले दिल्ली मेट्रो स्टेशनों और कई स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने एक तरफ मामले की जांच शुरू कर दी है तो दूसरी तरफ पुलिस ने जहां-जहां खालिस्तानी और एसजेएफ के समर्थन में नारे लिखे मिले हैं, उसे मिटा दिया है।

दिल्ली पुलिस द्वारा महाराजा सूरजमल स्टेडियम मेट्रो स्टेशन की दीवार पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे हटाए जाने के वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशनों पर किसी ने लिख दिया है कि ‘खालिस्तान भारत का हिस्सा है और पीएम मोदी के खिलाफ है।’ सुरक्षा की लिहाज से चिंता की बात यह है कि जी20 सम्मेलन से ठीक पहले इस घटना की वजह से दिल्ली पुलिस सकते में है।

पुलिस की सुरक्षा तैयारियों पर सवाल

इस तरह की घटना दिल्ली पुलिस की सुरक्षा तैयारियों पर सवाल उठाने जैसी है। हालांकि, दिल्ली पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों की माने तो सुरक्षा से जुड़ी अन्य खुफिया एजेंसियां जैसे आईबी, रॉ, सीबीआई आदि हरकत में आ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने जिला पुलिस को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। ताकि इस तरह की हरकत कोई दोबारा न कर सके।

यहां पर लिखे मिले स्लोगन

देश की राजधानी दिल्ली के जिन मेट्रो स्टेशनों के दीवारों पर स्लोगन लिखे गए हैं, उनमें शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन, मादीपुर, पश्चिम विहार, नांगलोई मेट्रो स्टेशन, उद्योग विहार और महाराज सूरजमल के नाम शामिल हैं। राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय नांगलोई और पंजाबी बाग की दीवारों पर भी इस तरह के स्लोगन लिखे मिले हैं। बता दें कि दिल्ली में 8 से 10 सितंबर के दौरान जी20 समिट होना है। इस सम्मेलन में 20 देशों के राष्ट्र प्रमुख और कई डेलिगेशन शामिल होंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।