Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

दिल्ली की दो सीटों पर भाजपा ने क्यों रोके हैं प्रत्याशी, गौतम गंभीर की जगह कौन?

नई दिल्ली।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में दिल्ली की सात में से पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम हैं। दिल्ली की दो सीटों के लिए बीजेपी ने प्रत्याशी रोक रखे हैं। जिन दो सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अभी बाकी है, उनमें क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर की सीट ईस्ट दिल्ली और गायक हंसराज हंस की सीट नॉर्थ वेस्ट दिल्ली शामिल हैं। गौतम गंभीर पहले ही चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा सार्वजनिक रूप से जाहिर कर चुके हैं। जबकि हंसराज हंस का टिकट कटने की भी चर्चा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बीजेपी इन सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान क्यों रोके हुए है?

गौतम गंभीर ने भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने से कुछ घंटे पहले अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया था। गंभीर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वो मुझे राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करें जिससे मैं अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए जनसेवा का अवसर देने के लिए धन्यवाद भी कहा। गौतम गंभीर के इस ऐलान को टिकट कटने की चर्चा से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

ईस्ट दिल्ली सीट से गंभीर नहीं तो कौन?

ईस्ट दिल्ली सीट से दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और हर्ष मल्होत्रा के नाम टिकट की रेस में आगे बताए जा रहे हैं। हर्ष मल्होत्रा दिल्ली बीजेपी के महामंत्री भी हैं। अब बीजेपी की उलझन का एक कारण आम आदमी पार्टी का दलित दांव भी बताया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से विधायक कुलदीप कुमार को उम्मीदवार बनाया है। कुलदीप कुमार दलित बिरादरी से आते हैं। ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में चार लाख के करीब वाल्मीकि समाज की आबादी है।

भाजपा ने जिस दूसरी सीट नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, वह भी एससी रिजर्व सीट है। इस सीट से फिलहाल हंसराज हंस सांसद हैं। अब कहने के लिए कह सकते हैं कि एक क्रिकेटर और एक गायक, दो सेलिब्रिटी की सीट पर उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस है। दोनों ही सीटों पर दलित फैक्टर भी है। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट से अपने उम्मीदवार का ऐलान करने से पहले भाजपा कहीं कांग्रेस उम्मीदवार की लिस्ट का इंतजार तो नहीं कर रही? कांग्रेस की ओर से दो पूर्व सांसद- उदित राज और कृष्णा तीरथ टिकट के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

इंडिया गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के हिस्से आई है। इस सीट का पिछला अतीत देखें तो हर चुनाव में नया चेहरा संसद पहुंचा है। 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट से 2009 में कांग्रेस की कृष्णा तीरथ संसद पहुंचीं तो वहीं 2014 में भाजपा के टिकट पर उदित राज। भाजपा ने 2019 के चुनाव में हंसराज हंस पर दांव लगाया और वह भी पांच लाख से अधिक वोट के अंतर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। माना जा रहा है कि भाजपा इस बार हंस की जगह किसी नए चेहरे को मैदान में उतारने का मन बना चुकी है। अब वह नया चेहरा कौन होगा? इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।