Tuesday, 14 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास

चौथी राष्ट्रीय एमेच्योर मयथाई चैंपियनशिप में दिल्ली का दबदबा, जूनियर वर्ग में 4 और सीनियर वर्ग में जीते 2 गोल्ड

नई दिल्ली।

सिरी फोर्ट इंडोर स्टेडियम में आयोजित चौथी राष्ट्रीय एमेच्योर मयथाई चैंपियनशिप में दिल्ली की जूनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वहीं सीनियर टीम ने 2 गोल्ड सहित 5 मेडल अपने नाम किए।

यह प्रतियोगिता फिट इंडिया के सहयोग से राजधानी एसोसिएशन ऑफ मयथाई, दिल्ली द्वारा आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में कमांडर रमेश शर्मा (सेक्रेटरी, डीडीए स्पोर्ट्स), एसआर भदोरिया (डायरेक्टर, एजुकेशन डिपार्टमेंट, एमसीडी), जय श्री (जनरल सेक्रेटरी, MTFI)और नितिन आर्य (मैनेजर, स्पोर्ट्स मार्केटिंग) जैसे प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे।

कमांडर रमेश शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मयथाई एक बहुत ही कठिन खेल है और इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ यह मुकाम हासिल किया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के निदेशक एस आर भदोरिया ने भी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि दिल्ली सरकार युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को एक मंच प्रदान करते हैं जिससे वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

मयथाई फेडरेशन ऑफ इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर और राजधानी एसोसिएशन ऑफ मयथाई के महासचिव नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि दिल्ली की टीम का इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन रहा। सीनियर वर्ग में अनुज डुमरा और सुखविंदर सिंह ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि सिद्धार्थ वारवाड़े और शशांक ने सिल्वर मेडल जीता। बी. लोकेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दिल्ली का नाम रोशन किया। उन्होंनें बताया कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिल्ली की जूनियर टीम ने तो कमाल कर दिया। पृथ्वीराज, प्रकाशबिष्ट, कबीर खान और आराध्या चौहान ने अपने-अपने वजन वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर दिल्ली और देश को गौरवान्वित किया। वहीं वेदांश आनंद ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता मयथाई को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। मयथाई एक मार्शल आर्ट है जो थाईलैंड में उत्पन्न हुआ था। यह एक बहुत ही लोकप्रिय खेल है और इसे दुनिया भर में खेला जाता है। यह मार्शल आर्ट शरीर को मजबूत बनाता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है, तनाव कम करता है और एक अच्छा व्यायाम है जो युवाओं को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।