Thursday, 05 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची IITF 2026: दिल्ली के ट्रेड फेयर में इस बार महंगी होगी एंट्री, जानें टिकट के नए रेट, तारीखें और मेले से जुड़ी खास बातें PlayStation Black Friday Sale 2026: PS5 और PS4 गेम्स पर 90% तक की छूट, GTA 5 से Tomb Raider तक सस्ते हुए कई गेम्स US Midterm Elections 2026: पहली अश्वेत महिला से लेकर पहले मुस्लिम सीनेटर तक, अमेरिकी चुनाव में बने 7 नए रिकॉर्ड Agnipath Scheme: अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर, 75% जवानों के लिए बदला नियम QS Asia Rankings 2027: लगातार दूसरे साल भारतीय विश्वविद्यालय टॉप 50 की रैंकिंग से बाहर, 71% संस्थानों का प्रदर्शन हुआ कमजोर US Midterm Elections 2026: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा में हासिल किया बहुमत स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची IITF 2026: दिल्ली के ट्रेड फेयर में इस बार महंगी होगी एंट्री, जानें टिकट के नए रेट, तारीखें और मेले से जुड़ी खास बातें PlayStation Black Friday Sale 2026: PS5 और PS4 गेम्स पर 90% तक की छूट, GTA 5 से Tomb Raider तक सस्ते हुए कई गेम्स US Midterm Elections 2026: पहली अश्वेत महिला से लेकर पहले मुस्लिम सीनेटर तक, अमेरिकी चुनाव में बने 7 नए रिकॉर्ड Agnipath Scheme: अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर, 75% जवानों के लिए बदला नियम QS Asia Rankings 2027: लगातार दूसरे साल भारतीय विश्वविद्यालय टॉप 50 की रैंकिंग से बाहर, 71% संस्थानों का प्रदर्शन हुआ कमजोर US Midterm Elections 2026: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा में हासिल किया बहुमत स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर

सीएसके बनाएगी वर्ल्ड में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड, एक कदम है दूर

सीएसके-एलएसजी मैच में समरसेट के सबसे ज्यादा 200+ स्कोर की कर ली बराबरी

इस मैच में बने हैं कई और भी रिकॉर्ड

नई दिल्ली।

आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से हुआ। इस मैच में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल के इस सीजन में अपना पहला शतक जड़ा और उनकी पारी की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 210 रन बनाए। सीएसके ने टी20 क्रिकेट में 34वीं बार 200+ का स्कोर बनाया। वह पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। चेन्नई ने इस मैच में 200+ स्कोर बनाने के साथ ही काउंटी टीम समरसेट की बराबरी की है। जबकि आईपीएल में इस मामले में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु है जिसने 29 बार यह कारनामा किया है। यहीं नहीं इंडिया टीम भी सीएसके से दो पायदान पीछे है। इंडिया टीम 32 बार यह कारनामा कर चुकी है। एक बार और 200+ स्कोर करने पर सीएसके वर्ल्ड की सबसे ज्यादा 200+ करने वाली टीम बन जाएगी।

इस मैच में बने यह भी रिकॉर्ड

इस मैच में कई और भी रिकॉर्ड बने हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में बतौर ओपनर चैन्नई सुपर किंग्स के लए 17वां 50+ स्कोर बनाया। वह इस मामले में टीम के लिए सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक स्कोर बनाने के मामले में शीर्ष पर आ गए हैं। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दया। फाफ ने 16 बार ऐसा किया था। वहीं गायकवाड़ ने बतौर ओपनर 2 हजार रन पूरे करने वाले सीएसके के पहले खिलाड़ी बने हैं। वहीं आईपीएल में 2 हजार रन बनाने वाले 21वें खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह सीएसके की ओर से दो शतक लगाने वाले शेन वॉटसन और मुरली विजय के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। ऋतुराज ने 60 गेंद में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 108 रन की नाबाद पारी खेली। यह सीएसके की ओर से पांचवां सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर रहा। इस मामले में शीर्ष पर मुरली विजय हैं। उन्होंने 2010 में राजस्थान के खिलाफ 127 रन की पारी खेली थी। दूसरे नंबर पर 117 रन के साथ वॉटसन और तीसरे स्थान पर 116 रन के साथ माइकल हसी हैं। चौथी स्थान पर 113 रन के साथ फिर से विजय हैं।

चौथे विकेट की तीसरे सबसे बड़ी साझेदारी

शिवम और ऋतुराज ने चौथे विकेट के लिए 46 गेंद में 104 रन की साझेदारी की। यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चौथे या इससे नीचे के विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस लिस्ट में शीर्ष पर धोनी और बद्रीनाथ हैं। इन दोनों ने 2010 में कोलकाता के खिलाफ 109 रन की साझेदारी की थी। वहीं दूसरे नंबर पर धोनी और डेविड हसी की जोड़ी है। इन दोनों ने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 108 रन की साझेदारी की थी।

दुबे का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर

शिवम दुबे चैन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक 33 पारियों में 37.7 की औसत और 161.07 के स्ट्राइक रेट से 1018 रन बना चुके हैं। इसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 95 रन का है। चेन्नई के लिए अब तक 13 बल्लेबाजों ने हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें शिवम का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर है। वहीं उनका औसत चौथा सबसे बेहतरीन है। औसत के मामले में उनसे आगे माइकल हसी (42.09), ऋतुराज गायकवाड़ (41.26) और महेंद्र सिंह धोनी (40.69) हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।