Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
NEET Paper Leak के बाद NTA का बड़ा कदम, ₹7.5 करोड़ का सिक्योरिटी टेंडर जारी, 24×7 होगी निगरानी अखिल सेवक समाज काउंसिल ने पी. हसीम को केरल राज्य अध्यक्ष बनाया EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एमएस लिब्रहान का निधन ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद NEET Paper Leak के बाद NTA का बड़ा कदम, ₹7.5 करोड़ का सिक्योरिटी टेंडर जारी, 24×7 होगी निगरानी अखिल सेवक समाज काउंसिल ने पी. हसीम को केरल राज्य अध्यक्ष बनाया EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एमएस लिब्रहान का निधन ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद

वर्ल्डकप 2023: भारत-आस्ट्रेलिया मैच के बाद क्रिकेट के भगवान का ट्वीट, बताईं आस्ट्रेलियाई टीम की गलती

नई दिल्ली।

आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने 6 विकेट से धूल चटाई। भारत की इस धमाकेदार जीत के बाद ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट कर मैच का विश्लेषण किया है। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया को इस जीत की बधाई तो दी ही साथ ही ऑस्ट्रेलिया की दो बड़ी गलतियां भी गिना दी। बता दें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैट कमिंस की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर को भारत ने 41.2 ओवर में विराट कोहली और केएल राहुल के अर्धशतकों के दम पर हासिल कर लिया।

सचिन तेंदुलकर ने बताईं आस्ट्रेलिया की गलती

सचिन ने ट्वीट कर ऑस्ट्रेलिया की सबसे पहली गलती टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को बताई। तेंदुलकर हैरान थे कि एमए चिदंबरम स्टेडियम में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को एक बाएं हाथ के स्पिनर की कमी खली। बता दें ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ एडम जैम्पा के रूप में एकमात्र स्पेशलिस्ट स्पिनर के साथ उतरा था, वहीं भारत ने तीन स्पिनर खिलाए थे। सचिन तेंदुलकर ने भारत की जीत के बाद ट्वीट किया ‘टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को देखकर मैं हैरान रह गया। भारतीय गेंदबाजों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए उन्हें 199 रन पर रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की लेकिन मुझे लगा कि उन्हें इस सतह पर बाएं हाथ के स्पिनर की कमी खली।’

वहीं भारतीय बैटिंग को लेकर मास्टर ब्लास्टर ने लिखा ‘विराट और राहुल के बीच साझेदारी ने हमारे लिए मैच जीत लिया। उन्होंने बहुत चतुराई से अपना समय लिया और कुछ शानदार शॉट लगाने में सफल रहे। खेल के दूसरे भाग में गेंद निश्चित रूप से बेहतर तरीके से बल्ले पर आई। टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत के लिए बधाई।’

https://twitter.com/sachin_rt/status/1711063695344951530/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1711063695344951530%7Ctwgr%5Ea074337494132286bf879f62e526fff2ebe9944b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Fstory-sachin-tendulkar-virender-sehwag-tweet-went-viral-after-india-vs-australia-world-cup-2023-match-8822846.html

इसके अलावा सचिन तेंदुलकर के जोड़ीदार और पूर्व भारतीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी टीम इंडिया को इस जीत के लिए अपने अंदाज में बधाई दी। सहवाग ने लिखा ‘लाल फूल, पीला फूल…राहुल और कोहली की बैटिंग ब्यूटीफुल। लंबे समय तक याद रखने वाली साझेदारी। भारत को जीत की बधाई।’

https://twitter.com/virendersehwag/status/1711066743836422371/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1711066743836422371%7Ctwgr%5Ea074337494132286bf879f62e526fff2ebe9944b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Fstory-sachin-tendulkar-virender-sehwag-tweet-went-viral-after-india-vs-australia-world-cup-2023-match-8822846.html

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।