वजीराबाद पुलिस के मालखाने में लगी भीषण आग, 400 से अधिक वाहन जलकर हो गए खाक

नई दिल्ली।

दिल्ली के वजीराबाद पुलिस स्टेशन का मालखान आज सुबह आग की लपटों से दहक उठा। जिसमें वहां रखे चार पहिया और दो पहिया वाहन धूं- धूं कर जलने लगे। आग को बढ़ता देखकर पुलिस कर्मचारियों ने दमकल विभाग की कॉल की और मामले की जानकारी दी। जिसके बाद दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंच गई। हालांकि तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

ये आग वजीराबाद पुलिस स्टेशन के मालखाने में लगी। आग लगने से 250 दो पहिया वाहन और 200 चार पहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि बाद में फायर बिग्रेड ने इस आग पर काबू कर लिया। आग बुझाने में फायर कर्मियों को काफी मशक्कत का भी सामना करना पड़ा। लेकिन आग की वजह से मालखाने में खड़ी बाइक की सीट कवर से लेकर हेडलाइट तक सब कुछ जलकर पिघल कर खाक हो गया हैं। अब बस वहां पर लोहे का कबाड़ ही बचा है। बता दें कि अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *