बिहार का सीरियल किलर दिल्ली से गिरफ्तार, 6 लोगों की हत्या कर चुका है, साथी संग स्पेशल सेल ने दबोचा

नई दिल्ली।

बिहार के मोतिहारी के रहने वाले दो खूंखार अपराधियों को दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों के नाम चंदन और सुंदर है। जिसमें चंदन सीरियल किलर है। अब तक उस पर 6 से ज्यादा हत्या के मामले दर्ज है। दोनों बदमाश फोन करके अवैध वसूली करते थे। दिल्ली से बिहार तक कई लोगों से मोटी रकम भी वसूल चुके हैं। बिहार में दोनों पर दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। दोनों बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।

वहीं दोनों आरोपियों से पूछताछ और रिमांड पर लेने के लिए मोतिहारी पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई है। अवैध वसूली के लिए दिल्ली में कई लोगों को कॉल कर अवैध वसूली का आरोप है। बिहार पुलिस ने चंदन की गिरफ्तारी में मदद करने के लिए सूचना देने पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने जब आरोपी चंदन को रोका तो उसके सहयोगी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *