Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Kannauj School Bus Accident: घर लौटने की खुशी मातम में बदली, स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर; 4 बच्चों की मौत दो साल बाद बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, सरकार के सामने रखी ये मांग MERI ने विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया आसियान क्रिप्टो कॉरिडोर: दक्षिण-पूर्व एशिया में वेब3 इंफ्रास्ट्रक्चर की दौड़ में भारत क्यों पिछड़ रहा है? भीलवाड़ा में छठ महोत्सव की दूसरी शाम भोजपुरी गीतों से गूंजा परिसर Stock Market Crash: शेयर बाजार में आई भारी गिरावट! सेंसेक्स 1,484 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ रुपये Godhra Train Burning Case: गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, जानें 17 साल बाद किस आधार पर मिली जमानत बिसलेरी के पानी की जांच में मिले खतरनाक केमिकल, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ दी अभियोजन की मंजूरी Kannauj School Bus Accident: घर लौटने की खुशी मातम में बदली, स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर; 4 बच्चों की मौत दो साल बाद बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, सरकार के सामने रखी ये मांग MERI ने विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया आसियान क्रिप्टो कॉरिडोर: दक्षिण-पूर्व एशिया में वेब3 इंफ्रास्ट्रक्चर की दौड़ में भारत क्यों पिछड़ रहा है? भीलवाड़ा में छठ महोत्सव की दूसरी शाम भोजपुरी गीतों से गूंजा परिसर Stock Market Crash: शेयर बाजार में आई भारी गिरावट! सेंसेक्स 1,484 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ रुपये Godhra Train Burning Case: गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, जानें 17 साल बाद किस आधार पर मिली जमानत बिसलेरी के पानी की जांच में मिले खतरनाक केमिकल, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ दी अभियोजन की मंजूरी

दिल्ली में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश: बंधक बनाकर आरोपी कराता था देह व्यापार, कर रखी है एमबीए

नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस ने एक देह व्यापार कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। दक्षिणी पश्चिमी जिले के वसंत कुंज इलाके में देह व्यापार रैकेट चलाया जा रहा था। ताजा जानकारी के मुताबिक एमबीए पास आरोपी नौकरी दिलाने के बहाने असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ से युवतियों को दिल्ली बुलाता था। फिर उन्हें वसंत कुंज स्थित एक फ्लैट में बंधक बनाकर देह व्यापार कराता था। आरोपी की पहचान किशनगढ़ निवासी प्रेम चंद्रा उर्फ मित्ते के रूप में हुई है।

खाते में 22 लाख का लेन-देन आया सामने

वह मूलरूप से मणिपुर का रहने वाला है। आरोपी ओएलएक्स पर दिल्ली-एनसीआर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों को दिल्ली बुलाता था। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर तीन युवतियों को उसके चंगुल से छुड़ाया है। वह ग्राहकों से ऑनलाइन पैसा लेता था। वह युवतियों को कुछ ही पैसा देता था, उसके खाते में अभी तक 22 लाख का लेन-देन सामने आया है।

कैसे खुला मामला?

आरोप है कि कथित आरोपी अमित अपार्टमेंट से दिल्ली एनसीआर में विभिन्न ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई करता था। उसने सैलून में नौकरी दिलाने के लिए एक लड़की को दिल्ली बुलाया, लेकिन वह किसी तरह भाग निकली और पुलिस को फोन किया। मामले में वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस में आईपीसी की धारा 370 के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उसके तीन मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
A

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।