पति ने की पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, घटना के बाद हुआ फरार

नई दिल्ली।

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के मसूदपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की घर के कमरे में पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया। आरोपी का नाम विश्वनाथ राई बताया जा रहा है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है।

वसंत कुंज थाना पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। पुलिस ने 45 वर्षीय पत्नी के शव को अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस को इस घटना के बारे में सुबह पड़ोसियों से पता लगा। पड़ोसियों ने पत्नी के शव को कमरे में पड़ा देखा तो पुलिस को सुबह सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *