Tuesday, 25 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बीकानेर हाउस में तीजोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री Pluto Demotion Day: आज ही के दिन छिन गया था ‘नौवें ग्रह’ का दर्जा, जानिए क्यों बदल दी गई प्लूटो की पहचान Vince McMahon 81st Birthday: WWE के साम्राज्य से आरोपों तक, जानिए कंपनी के सबसे विवादित बॉस ‘Mr. McMahon’ की पूरी कहानी माराडोना की ‘Hand of God’ वाली गेंद 3.35 मिलियन डॉलर में नीलाम, जानिए क्यों है इतनी खास नारा लोकेश ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का किया स्वागत, मक्का बीज लॉन्च कार्यक्रम में होंगे शामिल तमिलनाडु में महिलाओं के लिए मुफ्त LPG से लेकर बस सफर तक बड़े ऐलान, CM विजय ने खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा केरल की 19 वर्षीय कजिया लिज मेजो बनीं Miss Universe India 2026, अब Puerto Rico में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व अमरावती के सरकारी अस्पताल के NICU में भीषण आग! 3 नवजातों की मौत, 6 की हालत गंभीर बीकानेर हाउस में तीजोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री Pluto Demotion Day: आज ही के दिन छिन गया था ‘नौवें ग्रह’ का दर्जा, जानिए क्यों बदल दी गई प्लूटो की पहचान Vince McMahon 81st Birthday: WWE के साम्राज्य से आरोपों तक, जानिए कंपनी के सबसे विवादित बॉस ‘Mr. McMahon’ की पूरी कहानी माराडोना की ‘Hand of God’ वाली गेंद 3.35 मिलियन डॉलर में नीलाम, जानिए क्यों है इतनी खास नारा लोकेश ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का किया स्वागत, मक्का बीज लॉन्च कार्यक्रम में होंगे शामिल तमिलनाडु में महिलाओं के लिए मुफ्त LPG से लेकर बस सफर तक बड़े ऐलान, CM विजय ने खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा केरल की 19 वर्षीय कजिया लिज मेजो बनीं Miss Universe India 2026, अब Puerto Rico में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व अमरावती के सरकारी अस्पताल के NICU में भीषण आग! 3 नवजातों की मौत, 6 की हालत गंभीर

गैंगरेप का अदालत के आदेश के बाद डेढ़ साल बाद केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

गैंगरेप के बाद लड़की की जीभ भी काट दी

अदालत ने माना पुलिस की लापरवाही

नई दिल्ली।

साकेत के आदेश पर दक्षिण दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए एक गैंगरेप के मामले में पुलिस ने अब केस दर्ज किया है और इस मामले की जांच अब करीब डेढ़ साल बाद शुरू की है। यह शर्मसार मामला दिसंबर 2022 का है। जहां एक महिला ने अपने घर पर काम करने वाली नौकरानी के साथ अपने कुछ दोस्तों से गैंगरेप करवाया। इतना ही नहीं वारदात के बाद पीड़िता की जीभ भी काटी दी जिससे वह किसी को कुछ नहीं बता सके।

अदालत ने पुलिस को लगाई फटकार

साकेत कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए केस दर्ज करने का आदेश पारित किया। अदालत ने कहा कि इस मामले का शर्मनाक पहलू यह है कि पीड़ित युवती की शिकायत पुलिस ने भी नहीं सुनी। और वह अपने पर हुए अत्याचार के लिए इतने लंबे समय तक संघर्ष करती रही।

यह है मामला

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़िता बदरपुर इलाके में रहती है और गोविंदपुरी स्थित एक घर में नौकरानी का कार्य करती थीं। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती की मालकिन मसाज सेंटर चलाती थी। 29 दिसंबर 2022 को महिला ाने अपनी बेटी के बर्थडे पर कुछ लोगों का खाना बनाने के लिए उसे बुलाया था। रात करीब 8-9 बजे घर पर चार-पांच लोग आए थे। इस बीच एक युवक ने उससे पानी मांगने के दौरान दो बार हाथ पकड़ने की कोशिश भी की। इसके बाद उसकी मालकिन ने उसे कोल्ड ड्रिंक ऑफर की। जिसे पीकर वह बेसुध हो गई। उसे जब दो दिन बाद हो आया तो वह गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। उसके मुंह, आंख, जीभ, सिर और माथे पर गंभीर चोटें थीं। उसकी जीभ भी कटी हुई थी और निजी पार्ट में सूजन और दर्द से वह कराह रही थी। उसका नाम बदलकर उसे उसकी मालकिन ने अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़िता ने किसी तरह अस्पताल से भागकर अपनी जान बचाई और अपने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई लेकिन लगातार शिकायत करने और थाने के चक्कर काटने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़िता को अदालत का सहारा लेना पड़ा। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई और साजिश रचकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। उसकी जीभ इसलिए काटी ताकि वह किसी को कुछ भी बता न सके। साकेत कोर्ट ने मामले में पुलिस की लापरवाही की बात मानते हुए पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय एसएचओ को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।