Monday, 27 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, रिलीज को लेकर क्या फिर बढ़ेगा कानूनी पेंच? Commonwealth Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दायित्व संभालने पर दी शुभकामनाएं अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन! 15 साल बाद टूटा मिस्र का वर्चस्व वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी सारनाथ को UNESCO World Heritage Site का दर्जा, बुद्ध की पहली उपदेश स्थली को मिली वैश्विक पहचान ई-रिक्शा चलाने वाले Jhandu Kumar ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में भारत को दिलाया पहला मेडल सीरिया पहुंचे António Guterres, 2009 के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी भी महासचिव का पहला दौरा ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, रिलीज को लेकर क्या फिर बढ़ेगा कानूनी पेंच? Commonwealth Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दायित्व संभालने पर दी शुभकामनाएं अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन! 15 साल बाद टूटा मिस्र का वर्चस्व वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी सारनाथ को UNESCO World Heritage Site का दर्जा, बुद्ध की पहली उपदेश स्थली को मिली वैश्विक पहचान ई-रिक्शा चलाने वाले Jhandu Kumar ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में भारत को दिलाया पहला मेडल सीरिया पहुंचे António Guterres, 2009 के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी भी महासचिव का पहला दौरा

उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री करने के मामले में पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, शुरू की जांच

नई दिल्ली।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के मामले में डिफेंस कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत दी गई है, अभी उसके आधार पर विभिन्न तथ्यों पर छानबीन की जा रही है। दक्षिणी दिल्ली पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि कुछ वकीलों की तरफ से शिकायत दी गई है। उन्हें बताया गया कि मामला नई दिल्ली जिले का है। शिकायत प्राप्त कर नई दिल्ली जिला पुलिस को भेज दी गई है।

लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में घमासान जारी है। लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के चलते सोमवार को 78 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित होने वाले सांसदों में लोकसभा के 33 और राज्यसभा के 45 सांसद थे। निलंबित सांसद संसद परिसर में ही प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया। कल्याण बनर्जी धनखड़ की मिमिक्री कर रहे थे, अपना मजाक उड़ाए जाने पर जगदीप धनखड़ ने सख्त टिप्पणी की है।

सभापति धनखड़ ने जाहिर की नाराजगी

विपक्षी सदस्यों के इस आचरण का सभापति ने न केवल संज्ञान लिया, बल्कि बेहद कड़े शब्दों में अपनी नाराजगी भी जाहिर की। दिन के दूसरे स्थगन के बाद जब सभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू हुई तो धनखड़ ने कहा कि मैंने सदन स्थगित कर दिया है, लेकिन लोगों के मन में इसकी किस तरह प्रतिक्रिया है, इसका आप लोगों (विपक्षी सदस्यों को) को अंदाजा भी नहीं है। यह सबसे निचला स्तर है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।