Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
NZ vs IND 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार Agra Metro Project: छह साल में सिर्फ 6 किलोमीटर चल सकी आगरा मेट्रो! 8,379 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नेटवर्क अधूरा RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 22,195 पदों के लिए PET शॉर्टलिस्ट और कटऑफ भी घोषित Microsoft Outlook Outage: दुनियाभर में ठप हुई ईमेल सेवा, 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें; Teams और Copilot पर भी असर शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च Climate Change Performance Index 2027: भारत की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल आई गिरावट, जानिए मुख्य कारण और अन्य देशों  स्थिति SSC GD Admit Card 2026: PET-PST के लिए हॉल टिकट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार देंगे फिजिकल टेस्ट बिहार विधान परिषद भर्ती में कथित घोटाले से मचा बवाल, 125 पदों पर नियुक्तियां अधर में! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी की भूमिका पर भी उठे सवाल NZ vs IND 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार Agra Metro Project: छह साल में सिर्फ 6 किलोमीटर चल सकी आगरा मेट्रो! 8,379 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नेटवर्क अधूरा RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 22,195 पदों के लिए PET शॉर्टलिस्ट और कटऑफ भी घोषित Microsoft Outlook Outage: दुनियाभर में ठप हुई ईमेल सेवा, 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें; Teams और Copilot पर भी असर शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च Climate Change Performance Index 2027: भारत की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल आई गिरावट, जानिए मुख्य कारण और अन्य देशों  स्थिति SSC GD Admit Card 2026: PET-PST के लिए हॉल टिकट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार देंगे फिजिकल टेस्ट बिहार विधान परिषद भर्ती में कथित घोटाले से मचा बवाल, 125 पदों पर नियुक्तियां अधर में! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी की भूमिका पर भी उठे सवाल

केजरीवाल को रिहा करो…, दिल्ली सीएम पर धमासान, सड़क पर उतरे ‘आप-बीजेपी ‘

नई दिल्ली।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ‘आप’ कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने पीएम आवास के आसपास धारा 144 लागू की है।

इधर, भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली सचिवालय की तरफ जा रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकैडिंग तोड़ दी। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया।

शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वे 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। केजरीवाल ईडी कस्टडी से सरकार चला रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने दूसरा सरकारी आदेश जारी किया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिए कि मोहल्ला क्लिनिक में गरीबों के लिए दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। लोगों को मुफ्त जांच और दवाई मुहैया कराई जाए।

केजरीवाल ने 24 मार्च को जल मंत्रालय के नाम पहला सरकारी आदेश जारी किया था। उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया था कि दिल्ली में जहां पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम करें। उन्होंने कोर्ट में पेशी के समय कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।