Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, मोदी सरकार की बढ़ी मुसीबत, हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पुलिस की पैनी नजर

फाइल फोटो

नई दिल्ली।

13 फरवरी को किसानों द्वारा आंदोलन की कॉल को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। चेतावनी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति किसान आंदोलन, सभा, जुलूस आदि में भाग लेता है तो उसका पासपोर्ट रद्द किया जा सकता है। यही नहीं हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों की मदद भी ली जाएगी।

ड्रोन कैमरों से ही व्यक्तियों की पहचान होगी। दूसरी ओर हरियाणा-पंजाब बार्डर पर पुलिस की गश्त तेज है, जबकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पंजाब से हरियाणा आने वाले हर रास्ते पर हो रही गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रही है और लगातार इनपुट भी दिए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि इनपुट मिले हैं कि 13 फरवरी को कुछ किसानों द्वारा आंदोलन में भाग लिया जा सकता है। इसी कारण से चेतावनी दी है कि लोग इसमें भाग न लें। पुलिस का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति इस में भाग लेता है तो उसक पासपोर्ट तक रद्द करने की कार्रवाई हो सकती है। ड्रोन के माध्यम से वीडियोग्राफी की जाएगी ताकि लोगों की पहचान हो सके। इसी के आधार पर बाद में पुलिस अपनी कार्रवाई को अंजाम देगी। पुलिस ने यह भी कहा कि आंदोलनकारियों द्वारा यदि सरकारी संपत्ति अथवा आमजन को नुकसान पहुंचाया जाता है तो उस पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अनुमति के बाद ही सभा आदि करने की इजाजत होगी और यदि शांति भंग होने की संभावना दिखती है तो उसे रद्द भी किया जा सकता है।

धारा 144 भी लगाई जाएगी

पुलिस ने कहा कि 13 फरवरी को किसानों के द्वारा किए जाने वाले दिल्ली कूच की घोषणा को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। बाकायदा इसके लिए धारा 144 के आदेश भी प्रशासन द्वारा जारी किए जाएंगे ताकि जिला में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे। जिला में सीआरपीएफ की टीम में भी तैनात की जाएगी। जिससे कि कानून व्यवस्था बनाई रखी जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस जवानों को प्रशिक्षण भी करवाया गया है। मकसद सिर्फ यह है कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।

कच्चे से पक्के रास्ते होंगे सील

आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने हरियाणा-पंजाब से जुड़े करीब बीस रास्तों को चिन्हित किया है, जिनको सील कर दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस के साथ फोर्स को भी तैनात किया जाएगा। 10 फरवरी से रास्तों को सील करना शुरू कर दिया जाएगा। इस रूट से लाखों लोगों का आना जाना होता है, जिससे परेशानियां बढ़ना तय है। ऐसे में एडवाइजरी भी जारी की जाएगी कि लोग किस रूट से निकल सकते हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले सहित अन्य व्यवस्था तैयार करनी शुरू कर दी हैं। किस-किस आइपीएस, एचपीएस और प्रशासनिक अधिकारी की ड्यूटी लगाई जानी है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।