Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर शिकंजा, फंडिंग की होगी कड़ी जांच

अब तक 136 मदरसे सील, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ कड़ा अभियान छेड़ दिया है। अब तक प्रदेशभर में 136 अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि इन संस्थानों की फंडिंग के स्रोतों की गहन जांच की जाए और रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपी जाए।

विदेशी और हवाला फंडिंग पर संदेह
सरकार को आशंका है कि इन मदरसों को हवाला या विदेशी स्रोतों से आर्थिक सहायता मिल रही है। इस संदिग्ध फंडिंग की पूरी जांच के लिए जिला स्तर पर विशेष कमेटी बनाई जाएगी, जो बैंक खातों, आय-व्यय और दस्तावेजों की गहन जांच करेगी।

रिपोर्टों के अनुसार, उत्तराखंड में 500 से अधिक अवैध मदरसे संचालित हो रहे हैं, जिनके संचालन और फंडिंग को लेकर प्रशासन के पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। इसके विपरीत, राज्य में करीब 450 मदरसे पंजीकृत हैं, जो सरकार को अपने दस्तावेज और वित्तीय जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

सीमावर्ती इलाकों में अवैध मदरसों की बढ़ती संख्या
हाल के दिनों में यूपी की सीमा से लगे जसपुर, बाजपुर, किच्छा, काशीपुर, रुद्रपुर, गदरपुर, पछवादून और हरिद्वार में अवैध मदरसों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सरकार का मानना है कि ये बिना अनुमति के चल रहे मदरसे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय बन सकते हैं।

अवैध निर्माण पर कार्रवाई
सोमवार को देहरादून जिला प्रशासन ने सहसपुर में एक बड़े मदरसे को अवैध निर्माण के चलते सील कर दिया। मदरसे ने बिना अनुमति के अतिरिक्त मंजिल बना ली थी, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया और प्रबंधन पर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई।

प्रदेश में अब तक सील किए गए अवैध मदरसे

  • ऊधम सिंह नगर – 64
  • देहरादून – 44
  • हरिद्वार – 26
  • पौड़ी गढ़वाल – 02

कानूनी कार्रवाई होगी जारी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “प्रदेश में अवैध मदरसों, मजार और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इनकी फंडिंग की गहराई से जांच होगी और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मदरसे की फंडिंग में गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसे तुरंत सील कर दिया जाएगा और उसके संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि प्रदेश में अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- MERI के लिटरेरी क्लब ने आयोजित की रोमांचक ब्लॉग लेखन प्रतियोगिता, छात्रों की रचनात्मकता को मिला मंच

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।