Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

MERI कॉलेज में कार्यशाला: सोशल मीडिया पर प्रभावी बनने के गुर सिखाए संसद टीवी की पत्रकार नम्रता सिंह ने

हैशटैग, टाइटल और कंटेंट—वीडियो को वायरल बनाने की तीन प्रमुख कुंजियाँ

मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MERI), जनकपुरी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने सोमवार को ‘हाउ टू बिकम इनफ्लुएंसर @MERI’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। इस सत्र में संसद टीवी की वरिष्ठ पत्रकार सुश्री नम्रता सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों से संवाद किया।

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने पत्रकारिता की परंपरागत परिभाषा को नया रूप दे दिया है। अब खबरों की प्रस्तुति, उनके तथ्यों जितनी ही महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने प्रभावी सोशल मीडिया उपस्थिति के लिए निरंतरता, धैर्य और तथ्य-जांच की अनिवार्यता पर बल दिया।

सुश्री सिंह ने वायरल कंटेंट की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “वीडियो को लोकप्रिय बनाने में हैशटैग, टाइटल और कंटेंट की निर्णायक भूमिका होती है। टाइटल आकर्षक होने के साथ-साथ किसी ट्रेंडिंग विषय से जुड़ा होना चाहिए।” उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि ऐसा कंटेंट तैयार किया जाए जो दर्शकों की जिज्ञासा को जगाए और प्रतिक्रिया के लिए प्रेरित करे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजित इंटरएक्टिव सत्र में छात्रों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका नम्रता सिंह ने विस्तार से उत्तर दिया।

यह कार्यशाला MERI ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट प्रो. ललित अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। प्रारंभ में विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. पांडेय ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला।

समापन पर धन्यवाद ज्ञापन प्रो. दीपशिखा कालरा (डीन, एमईआरआई कॉलेज) ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कॉलेज के सलाहकार प्रो. राकेश खुराना, प्रो. सदानंद पांडेय सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीए (जेएएमसी) की छात्राएं पृथा अरोड़ा और नेहा सैनी ने किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।