Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम

“जब तुम्हारी मां को गोली मारी गई थी…”: असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो पर जमकर बरसे

पाकिस्तान के राजनेता बिलावल भुट्टो द्वारा भारत पर दिए गए भड़काऊ बयान के जवाब में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने याद दिलाया- ‘तुम्हारी मां और दादा की हत्या किसने की थी’।

नई दिल्ली, पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी के “खून बहेगा” वाले बयान पर तीखा पलटवार करते हुए AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उन्हें उनके परिवार के इतिहास की याद दिलाई। ओवैसी ने कहा कि भुट्टो को यह सोचना चाहिए कि उनकी मां और पूर्व पाक प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो तथा उनके दादा और देश के पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो की हत्या किसने की थी।

दरअसल, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिलावल भुट्टो ने एक रैली में कहा था, “सिंधु नदी हमारी थी, हमारी है और रहेगी — या तो इसमें हमारा पानी बहेगा या फिर उनका खून।” उनके इस भड़काऊ बयान पर भारत में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

बिलावल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “बिल्कुल बचकानी बातें कर रहे हैं। पहले यह सोचो कि तुम्हारे दादा और मां के साथ क्या हुआ था। आतंकवादियों ने तुम्हारी मां को मार डाला था। तुम्हें तो इस तरह की बातें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। क्या तुम्हें पता भी है कि तुम क्या बोल रहे हो? अमेरिका से मदद मिले बिना तो तुम अपना देश भी नहीं चला सकते और हमें धमकी देने चले हो?”

ओवैसी ने आगे कहा, “जब तुम्हारी मां को गोली मारी गई थी, तो वह आतंकवाद था। लेकिन जब हमारे देश की माताओं और बहनों को मारा जाता है, तब वह क्या है? अगर उसे भी नहीं समझते तो फिर समझाना बेकार है।”

इतना ही नहीं, ओवैसी ने पाकिस्तान द्वारा परमाणु हमले की धमकियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अगर आप किसी देश में घुसकर निर्दोष लोगों की हत्या करेंगे तो कोई भी देश चुप नहीं बैठेगा, चाहे वहां कोई भी सत्ता में हो। आपने हमारे देश में धर्म पूछकर लोगों को गोली मारी, तो अब किस धर्म की बात कर रहे हो? तुम खवारिज से भी बदतर हो और ISIS के समर्थक हो।”

बता दें कि बेनजीर भुट्टो की 30 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक जनसभा के दौरान आत्मघाती बम धमाके में हत्या कर दी गई थी। इस हमले के पीछे अल-कायदा और तालिबान जैसे आतंकी संगठनों का हाथ माना जाता है, लेकिन मामला अब तक सुलझा नहीं है।

बिलावल भुट्टो के बयान पर भारत के कई नेताओं ने भी कड़ी प्रतिक्रियाएं दीं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “उन्हें मानसिक जांच की सलाह दी जानी चाहिए। अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। कुछ ही दिनों में जवाब मिलेगा।” वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भुट्टो के बयान को “उकसाने वाला” करार दिया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को समझना चाहिए कि वे भारतीयों को मारकर बच नहीं सकते। अगर खून बहेगा, तो ज्यादा नुकसान पाकिस्तान का ही होगा।”

ये भी पढ़ें :- भारत का कड़ा वार: फर्जी प्रचार और आतंकवाद फैलाने वाले 20+ पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बैन

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।