Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

आज दोपहर घोषित होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, 54 लाख से ज्यादा छात्रों को मिलेगा इंतजार का जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दोपहर 12:30 बजे आएंगे नतीजे, upmsp.edu.in पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट, हेल्पलाइन और सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) आज यानी शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रही है। दोपहर 12:30 बजे प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन नतीजों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस रिजल्ट के साथ ही उन 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो जाएगा, जिन्होंने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था।

इस साल बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच संपन्न किया गया था। यह कार्य प्रदेश के 261 मूल्यांकन केंद्रों पर संपन्न हुआ। परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर दोपहर 12:30 बजे के बाद देखा जा सकेगा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परिणाम थोड़ा पहले घोषित किया जा रहा है।

इस बार हाईस्कूल (10वीं) के लिए 27,32,216 और इंटरमीडिएट (12वीं) के लिए 27,05,017 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। कुल पंजीकरण संख्या 54,38,597 रही। राज्य भर के 8,140 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

विशेष निगरानी के लिए 17 संवेदनशील जिलों में STF और LIU जैसी एजेंसियों की तैनाती की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली रोकने के लिए भी विशेष सावधानियां बरती गईं।

छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए बोर्ड ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001806607 और 18001806608 जारी किए हैं। इसके अलावा फेसबुक, ईमेल, एक्स हैंडल और व्हाट्सएप नंबर 9250758324 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

बोर्ड के सचिव भगवती प्रसाद सिंह ने पहले ही नोटिफिकेशन के माध्यम से स्पष्ट कर दिया था कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि वे समय पर बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक करें और किसी अफवाह पर ध्यान न दें।

ये भी पढ़ें :- MERI मूट कोर्ट प्रतियोगिता: छात्रों की कानूनी दक्षता ने मोहा जजों का मन

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।