Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक

स्व. सत्यनारायण सिन्हा की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया गया स्मरण

नई दिल्ली: स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. सत्यनारायण सिन्हा की 125वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को नई दिल्ली में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उनके नाती एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में परिवारजन, शुभचिंतक और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. सत्यनारायण सिन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को नमन किया। इस दौरान उनके सम्मान में हुए पूर्व कार्यक्रमों की स्मृतियां भी साझा की गईं।

जुलाई 1900 में बिहार के एक जमींदार परिवार में जन्मे सत्यनारायण सिन्हा ने मुजफ्फरपुर जिला स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और बाद में पटना विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। वे स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े और 1924 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। 1926 में बिहार विधान परिषद तथा 1934 में केंद्रीय विधान सभा के सदस्य बनने के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे बिहार से संविधान सभा के सदस्य चुने गए और बाद में लगातार प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ लोकसभा के सदस्य रहे। केंद्र सरकार में उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा संसदीय कार्य एवं संचार मंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 1971 से 1977 तक उन्होंने मध्य प्रदेश के राज्यपाल का दायित्व भी संभाला।

इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह ने कहा, “मेरे नानाजी स्व. सत्यनारायण सिन्हा का पूरा जीवन देश, लोकतंत्र और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। आज उनकी 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना हमारे लिए गर्व और भावनात्मक क्षण है। हम चाहते हैं कि नई पीढ़ी उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को जाने और उनसे प्रेरणा ले।”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।