Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार विधान परिषद भर्ती में कथित घोटाले से मचा बवाल, 125 पदों पर नियुक्तियां अधर में! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी की भूमिका पर भी उठे सवाल PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग बिहार विधान परिषद भर्ती में कथित घोटाले से मचा बवाल, 125 पदों पर नियुक्तियां अधर में! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी की भूमिका पर भी उठे सवाल PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग

स्व. सत्यनारायण सिन्हा की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया गया स्मरण

नई दिल्ली: स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. सत्यनारायण सिन्हा की 125वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को नई दिल्ली में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उनके नाती एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में परिवारजन, शुभचिंतक और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. सत्यनारायण सिन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को नमन किया। इस दौरान उनके सम्मान में हुए पूर्व कार्यक्रमों की स्मृतियां भी साझा की गईं।

जुलाई 1900 में बिहार के एक जमींदार परिवार में जन्मे सत्यनारायण सिन्हा ने मुजफ्फरपुर जिला स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और बाद में पटना विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। वे स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े और 1924 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। 1926 में बिहार विधान परिषद तथा 1934 में केंद्रीय विधान सभा के सदस्य बनने के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे बिहार से संविधान सभा के सदस्य चुने गए और बाद में लगातार प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ लोकसभा के सदस्य रहे। केंद्र सरकार में उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा संसदीय कार्य एवं संचार मंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 1971 से 1977 तक उन्होंने मध्य प्रदेश के राज्यपाल का दायित्व भी संभाला।

इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह ने कहा, “मेरे नानाजी स्व. सत्यनारायण सिन्हा का पूरा जीवन देश, लोकतंत्र और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। आज उनकी 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना हमारे लिए गर्व और भावनात्मक क्षण है। हम चाहते हैं कि नई पीढ़ी उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को जाने और उनसे प्रेरणा ले।”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version