Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भारत के पहले EV पार्क पर राउंड टेबल चर्चा आयोजित Bankipur Bypoll Result 2026: प्रशांत किशोर ने दर्ज की बड़ी जीत, नितिन नबीन की मजबूत विरासत को लगा झटका NEET Paper Leak के बाद NTA का बड़ा कदम, ₹7.5 करोड़ का सिक्योरिटी टेंडर जारी, 24×7 होगी निगरानी अखिल सेवक समाज काउंसिल ने पी. हसीम को केरल राज्य अध्यक्ष बनाया EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एमएस लिब्रहान का निधन ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी भारत के पहले EV पार्क पर राउंड टेबल चर्चा आयोजित Bankipur Bypoll Result 2026: प्रशांत किशोर ने दर्ज की बड़ी जीत, नितिन नबीन की मजबूत विरासत को लगा झटका NEET Paper Leak के बाद NTA का बड़ा कदम, ₹7.5 करोड़ का सिक्योरिटी टेंडर जारी, 24×7 होगी निगरानी अखिल सेवक समाज काउंसिल ने पी. हसीम को केरल राज्य अध्यक्ष बनाया EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एमएस लिब्रहान का निधन ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी

ट्रेन का पूरा कोच बुक करा दुल्हा ला सकता अपनी दुल्हन, इतना आता है खर्च

नई दिल्ली।

लंबे सफर के लिए रेलवे को ही सबसे भरोसेमंद और सुविधाजनक साधन के रूप में देखते हैं, इसके बाद ही किसी दूसरे ऑप्शन के बारे में सोचा जाता है लेकिन अगर शादी की बात आती है तो अधिकत्तर लोग इस साधन को नकार देते हैं लेकिन अधिकत्तर लोगों को यह नही पता कि रेलवे दुल्हे को अपनी दुल्हन लेकर आने के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इस सुविधा के तहत बारात या बड़े ग्रुप के तहत कहीं घूमने जाने के लिए आप ट्रेन का एक पूरा कोच बुक करा सकते हैं।

ये है नियम

अगर आप ट्रेन का पूरा कोच बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए रेलवे की ओर से FTR सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। आप IRCTC की FTR वेबसाइट www.ftr.irctc.co.in पर जाकर यात्रा के लिए पूरा कोच बुक कर सकते हैं। रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन का पूरा कोच बुक करने के लिए आपको निर्धारित राशि से 30 से 35 फीसदी तक ज्यादा भुगतान करना होता है। आपको यात्रा से 6 महीने पहले ही इसकी बुकिंग करनी होती है।

इतना आता खर्च

अगर आप ट्रेन का एक कोच बुक करते है तो आपको 50 हजार रुपये का भुगतान करना होता है। इसके अलावा अगर आप 18 डिब्बो वाली पूरी ट्रेन बुक करते हैं तो 9 लाख रुपये देने होते हैं। वहीं हर हॉल्टिंग स्टेशन के लिए अलग से 7 दिन के बाद 10 हजार रुपये देने होते हैं। इसके अलावा आपको निश्चित सुरक्षा निधि की राशि भी रेलवे के खाते में जमा करानी पड़ती है, जो यात्रा पूरी होने के बाद आपको वापस कर दी जाती है।

ये है प्रोसेस

ट्रेन का पूरा कोच बुक करने के लिए आपको सबसे पहले IRCTC की FTR वेबसाइट www.ftr.irctc.co.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपनी यूजर आईडी बनानी होगी। इसके बाद आपको वेबसाइट पर कोच और ट्रेन बुकिंग का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करना है फिर आपको यात्रा से संबंधित पूरी जानकारी भरनी होगी, जिसमें यात्रा की तारीख और कोच के बारे में जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा। इस तरह आपकी बुकिंग पूरी हो जाएगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।