Tuesday, 13 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन वैश्विक सहमति से भारत के नियमों तक शंघाई मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कराज को जिजू बर्ग्स ने हराया! साल के अंत में नंबर-1 बनने का मौका भी गंवाया सुनील भारती मित्तल को मिलेगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानिए भारत-फ्रांस संबंधों में क्या है उनका योगदान Flipkart Sale: iPhone 17 Pro पर 55 हजार तक की बचत का मौका, जानें बैंक और एक्सचेंज ऑफर की पूरी डिटेल जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रदर्शन स्थल! दिल्ली पुलिस ने बताए तीन वैकल्पिक स्थान, फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल CJI ने किया मुलाकात से इनकार, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष ने निकाला मार्च, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बढ़ा सियासी टकराव गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकाया भारत का नाम, दो खिताब किए अपने नाम हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन वैश्विक सहमति से भारत के नियमों तक शंघाई मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कराज को जिजू बर्ग्स ने हराया! साल के अंत में नंबर-1 बनने का मौका भी गंवाया सुनील भारती मित्तल को मिलेगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानिए भारत-फ्रांस संबंधों में क्या है उनका योगदान Flipkart Sale: iPhone 17 Pro पर 55 हजार तक की बचत का मौका, जानें बैंक और एक्सचेंज ऑफर की पूरी डिटेल जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रदर्शन स्थल! दिल्ली पुलिस ने बताए तीन वैकल्पिक स्थान, फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल CJI ने किया मुलाकात से इनकार, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष ने निकाला मार्च, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बढ़ा सियासी टकराव गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकाया भारत का नाम, दो खिताब किए अपने नाम

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में राजसिको ने बढ़ाया राजस्थान का मान, राजस्थान पवेलियन को मिला कांस्य पदक

नई दिल्ली।

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 42वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आज विधिवत समापन हो गया। समापन के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में राजस्थान को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कांस्य पदक मिला। राजस्थान की ओर से यह अवार्ड पवेलियन निदेशक दिनेश सेठी ने आईटीपीओ के सीएमडी श्री प्रदीप खरोला से ग्रहण किया।

इस अंतरराष्ट्रीय फेयर में देश भर के सभी राज्यों, केंद्रीय सरकार के विभागों, अन्य देशों, प्राइवेट सेक्टर की नामचीन कंपनियों आदि द्वारा व्यापक भाग लिया गया। इस वर्ष राजस्थान पवेलियन को एक नया लुक दिया गया जिसमें राज्य की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, पर्यटन एवं उद्योगीकरण का अनूठा प्रदर्शन किया गया।

राजसीको की प्रबंध निदेशक डॉ. मनीषा अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष राज्य के हुए उद्योगीकरण, निर्यात, ग्रीन एनर्जी के उपयोग, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, मिलेट्स उत्पादन इत्यादि की उपलब्धियों को देश विदेश से आने वाले विजीटर्स के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि फेयर में राज्य की पवेलियन को अवॉर्ड मिलना समस्त राज्य के लिए गौरव की बात है। राज्य के हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए हस्तशिल्पियों को रियायती दरों पर स्थान दिया गया और हस्तकला का जीवंत प्रदर्शन किया गया।पवेलियन में प्रदर्शित इलेक्ट्रिक स्कूटर और विंड मिल के मॉडल विशेष आकर्षण रहे।

पवेलियन निदेशक श्री दिनेश सेठी ने बताया के इस प्रदर्शनी से राज्य के दस्तकारों और लघु उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सपोजर एवं दूरगामी व्यापारिक अवसर मिलते हैं। सम्मान समारोह में राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी शिवराम मीना, पवेलियन संचालक श्री आर.जी.घई भी उपस्थित रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।