Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की

मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत — अब हर रविवार जा सकेगा लखीमपुर खीरी

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को गुरुवार को बड़ी राहत दी। अदालत ने उसकी जमानत की शर्तों में ढील देते हुए उसे सप्ताह में एक दिन यानी प्रत्येक रविवार को लखीमपुर खीरी में रुकने की अनुमति दी है। वह शनिवार शाम को वहां जा सकता है, लेकिन रविवार शाम तक उसे लौटना होगा।

राजनीतिक और सार्वजनिक गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान आशीष मिश्रा किसी भी प्रकार की सार्वजनिक बैठक में हिस्सा नहीं लेगा और किसी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं होगा। कोर्ट का यह फैसला शर्तों के उल्लंघन से बचने के उद्देश्य से लिया गया है।

परिवार से मिलने की दलील पर दी गई राहत

अदालत में आशीष मिश्रा की ओर से यह दलील दी गई कि वह काफी समय से अपनी मां और बच्चों से नहीं मिल सका है और वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता है। इस मानवीय आधार को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की शर्तों में यह छूट दी।

वकील ने की तुलना, कहा– बाकी आरोपियों को मिल रही है राहत

आशीष मिश्रा के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में यह तर्क भी दिया कि अन्य आरोपियों को ऐसी कोई रोक नहीं है और वे जमानत के बावजूद लखीमपुर खीरी में रह रहे हैं। ऐसे में उनके मुवक्किल के साथ भेदभाव हो रहा है।

गवाहों की गवाही जारी, अब तक 16 ने दर्ज कराए बयान

सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में अब तक 16 चश्मदीद गवाहों की गवाही हो चुकी है, जबकि कुल 208 गवाहों की सूची है।

2021 की हिंसा में 8 लोगों की गई थी जान

गौरतलब है कि अक्टूबर 2021 में लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में तत्कालीन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

पहले भी मिली थी जमानत में राहत

सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2023 में आशीष मिश्रा की अंतरिम जमानत को नियमित जमानत में बदल दिया था। इससे पहले अदालत ने मानवीय आधार पर उसे दिल्ली में रहने की अनुमति दी थी, क्योंकि उसकी मां अस्पताल में भर्ती थीं और बेटी को इलाज की जरूरत थी।

ये भी पढ़ें :- ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ भारत का निर्णायक प्रहार, वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार ने सेना और नेतृत्व की प्रशंसा की

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।