Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा में छठ महोत्सव की दूसरी शाम भोजपुरी गीतों से गूंजा परिसर Stock Market Crash: शेयर बाजार में आई भारी गिरावट! सेंसेक्स 1,484 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ रुपये Godhra Train Burning Case: गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, जानें 17 साल बाद किस आधार पर मिली जमानत बिसलेरी के पानी की जांच में मिले खतरनाक केमिकल, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ दी अभियोजन की मंजूरी WTC Points Table: न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ के बाद भारत की फाइनल की राह हुई मुश्किल, जानें अब क्या है टीम इंडिया का समीकरण IITF 2026 में राजस्थान दिवस पर सजी लोक संस्कृति की शाम Motorola Edge 70 Neo: 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और संभावित कीमत IShowSpeed GTA 6 Marathon: लगातार 52 घंटे गेम खेलकर पूरा किया स्टोरी मोड, फिनाले देखकर भावुक हुए यूट्यूबर भीलवाड़ा में छठ महोत्सव की दूसरी शाम भोजपुरी गीतों से गूंजा परिसर Stock Market Crash: शेयर बाजार में आई भारी गिरावट! सेंसेक्स 1,484 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ रुपये Godhra Train Burning Case: गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, जानें 17 साल बाद किस आधार पर मिली जमानत बिसलेरी के पानी की जांच में मिले खतरनाक केमिकल, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ दी अभियोजन की मंजूरी WTC Points Table: न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ के बाद भारत की फाइनल की राह हुई मुश्किल, जानें अब क्या है टीम इंडिया का समीकरण IITF 2026 में राजस्थान दिवस पर सजी लोक संस्कृति की शाम Motorola Edge 70 Neo: 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और संभावित कीमत IShowSpeed GTA 6 Marathon: लगातार 52 घंटे गेम खेलकर पूरा किया स्टोरी मोड, फिनाले देखकर भावुक हुए यूट्यूबर

सुनील गावस्कर ने की विराट की तारीफ, कहा विराट के आगे नई पीढ़ी फीकी…

नई दिल्ली: 13 मई (बुधवार) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नाबाद 105 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ RCB अंक तालिका में एक बार फिर शीर्ष स्थान पर आ चुकी है। इसी बीच पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने विराट की इस पारी की जमकर प्रशंसा की है।

जैसे-जैसे विराट की उम्र बढ़ती जा रही है, वैसे उनके प्रदर्शन में और निखार आता जा रहा है। बुधवार (13 मई) को रायपुर में खेले गए RCB VS KKR के मुकाबले में विराट का बल्ला एक बार फिर गरजा।

KKR के 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने मैच जिताने वाली नाबाद 105 रनों की पारी खेली और KKR को यह मैच 6 विकेट से हरा दिया। विराट की इस शानदार शतकीय पारी की बदौलत RCB फिर से अंक तालिका के टॉप पर काबिज हो गई है।

यह भी पढ़े: IPL 2026 में Virat Kohli की 2 डक के बाद शानदार वापसी

गावस्कार ने की तारीफ

विराट की इस शतकीय पारी की तारीफ सुनील गावस्कर ने भी की। उन्होंने स्टार स्पोर्टस लाइव पर कहा- विराट कोहली खास हैं। जिस सरलता और सटीकता से वे रनों का पीछा करते हैं, वह किसी भी अन्य खिलाड़ी से बेहतर है।

जिस तरह से वे अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं, उसकी बराबरी करने के लिए अभी दूसरे खिलाड़ियों को लंबा समय लगेगा। विराट इस दौर के सबसे बड़े चेज मास्टर हैं। KKR के खिलाफ उनकी नाबाद 105 रनों की पारी इस बात का जीता जागता सबूत है।

यंग खिलाड़ियों से कर दी तुलना

सुनील गावस्कर ने विराट की तारीफ करते हुए कहा- विराट ने इस सीजन अपने खेल से सभी को गलत साबित किया है। एक तरफ जहां इस सीजन को हर कोई Gen Next (नई पीढ़ी) का सीजन बता रहा था, वहीं कोहली ने यह साबित कर दिया कि वे न केवल अपने, बल्कि Gen Next पीढ़ी के भी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

आपको बता दें कि विराट ने अब तक IPL 2026 के 12 मैचों में 53.78 की औसत से 484 रन बनाए हैं। फिलहाल वे ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे पायदान पर हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।