Sunday, 11 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरुग्राम में स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील World Mental Health Day 2026: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कितना जरूरी, जानें भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हैं कानून छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, खरीद दर पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा; पुराने भुगतान पर भी मिलेगा फायदा WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस से लेकर ब्रॉन ब्रेकर तक, जानें कौन जीतेगा ब्रीफकेस और कौन बचाएगा खिताब Other Mommy Day 1 Collection: जेसिका चैस्टेन की हॉरर फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स, भारत में पहले दिन कमाए इतने रुपये Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल डॉ. के. ए. पॉल ने राहुल गांधी को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम गुरुग्राम में स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील World Mental Health Day 2026: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कितना जरूरी, जानें भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हैं कानून छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, खरीद दर पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा; पुराने भुगतान पर भी मिलेगा फायदा WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस से लेकर ब्रॉन ब्रेकर तक, जानें कौन जीतेगा ब्रीफकेस और कौन बचाएगा खिताब Other Mommy Day 1 Collection: जेसिका चैस्टेन की हॉरर फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स, भारत में पहले दिन कमाए इतने रुपये Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल डॉ. के. ए. पॉल ने राहुल गांधी को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम

सुनील गावस्कर ने की विराट की तारीफ, कहा विराट के आगे नई पीढ़ी फीकी…

नई दिल्ली: 13 मई (बुधवार) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नाबाद 105 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ RCB अंक तालिका में एक बार फिर शीर्ष स्थान पर आ चुकी है। इसी बीच पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने विराट की इस पारी की जमकर प्रशंसा की है।

जैसे-जैसे विराट की उम्र बढ़ती जा रही है, वैसे उनके प्रदर्शन में और निखार आता जा रहा है। बुधवार (13 मई) को रायपुर में खेले गए RCB VS KKR के मुकाबले में विराट का बल्ला एक बार फिर गरजा।

KKR के 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने मैच जिताने वाली नाबाद 105 रनों की पारी खेली और KKR को यह मैच 6 विकेट से हरा दिया। विराट की इस शानदार शतकीय पारी की बदौलत RCB फिर से अंक तालिका के टॉप पर काबिज हो गई है।

यह भी पढ़े: IPL 2026 में Virat Kohli की 2 डक के बाद शानदार वापसी

गावस्कार ने की तारीफ

विराट की इस शतकीय पारी की तारीफ सुनील गावस्कर ने भी की। उन्होंने स्टार स्पोर्टस लाइव पर कहा- विराट कोहली खास हैं। जिस सरलता और सटीकता से वे रनों का पीछा करते हैं, वह किसी भी अन्य खिलाड़ी से बेहतर है।

जिस तरह से वे अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं, उसकी बराबरी करने के लिए अभी दूसरे खिलाड़ियों को लंबा समय लगेगा। विराट इस दौर के सबसे बड़े चेज मास्टर हैं। KKR के खिलाफ उनकी नाबाद 105 रनों की पारी इस बात का जीता जागता सबूत है।

यंग खिलाड़ियों से कर दी तुलना

सुनील गावस्कर ने विराट की तारीफ करते हुए कहा- विराट ने इस सीजन अपने खेल से सभी को गलत साबित किया है। एक तरफ जहां इस सीजन को हर कोई Gen Next (नई पीढ़ी) का सीजन बता रहा था, वहीं कोहली ने यह साबित कर दिया कि वे न केवल अपने, बल्कि Gen Next पीढ़ी के भी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

आपको बता दें कि विराट ने अब तक IPL 2026 के 12 मैचों में 53.78 की औसत से 484 रन बनाए हैं। फिलहाल वे ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे पायदान पर हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version