Tuesday, 03 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आंध्र प्रदेश छात्रा हमला: डॉ. के.ए. पॉल ने मांगी सख्त कार्रवाई पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है? पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? Scam 2010 Teaser Out: ‘सहारा स्कैम’ की कहानी से हंसल मेहता कर रहे वापसी, जानिए कौन निभाएगा सुब्रत रॉय का किरदार क्या है दीपिंदर गोयल का Temple Wearable? प्री-ऑर्डर खुलते ही क्रैश हुई वेबसाइट; जानें फीचर्स और कीमत Shah Rukh Khan Birthday: फिल्मफेयर के मंच पर माफी मांगने से लेकर, ‘माया मेमसाब’ के लिए जेल जाने तक! जानिए SRK की जिंदगी और फिल्मों से जुड़े सात दिलचस्प किस्से। Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, Learjet 60 क्रैश होने से सभी 9 लोगों की मौत 1 November History: भाषा से लेकर क्षेत्रीय पहचान तक, जानें भारत के इन 7 राज्यों के गठन की कहानी आंध्र प्रदेश छात्रा हमला: डॉ. के.ए. पॉल ने मांगी सख्त कार्रवाई पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है? पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? Scam 2010 Teaser Out: ‘सहारा स्कैम’ की कहानी से हंसल मेहता कर रहे वापसी, जानिए कौन निभाएगा सुब्रत रॉय का किरदार क्या है दीपिंदर गोयल का Temple Wearable? प्री-ऑर्डर खुलते ही क्रैश हुई वेबसाइट; जानें फीचर्स और कीमत Shah Rukh Khan Birthday: फिल्मफेयर के मंच पर माफी मांगने से लेकर, ‘माया मेमसाब’ के लिए जेल जाने तक! जानिए SRK की जिंदगी और फिल्मों से जुड़े सात दिलचस्प किस्से। Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, Learjet 60 क्रैश होने से सभी 9 लोगों की मौत 1 November History: भाषा से लेकर क्षेत्रीय पहचान तक, जानें भारत के इन 7 राज्यों के गठन की कहानी

सुकेश चंद्रशेखर मनी लांड्रिंग केस: अभिनेत्री नोरा फतेही पहुंची पटियाला हाउस कोर्ट

नई दिल्ली।

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं। इससे पहले नोरा ने खुद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के पास पहुंचकर इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाया था।

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची नोरा जल्दबाजी में दिखाई दीं। एक्ट्रेस इस दौरान ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। उनके साथ कुछ और लोग भी दिखे नोरा फतेही सीधे कोर्ट में चली गईं।

नोरा से ईडी ने भी की है कई बार पूछताछ

बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा भी नोरा फतेही से कई बार पूछताछ की जा चुकी है, इस दौरान नोरा ने खुलासा किया था कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने उनके जीजा बॉबी को लगभग 65 लाख रुपए की BMWकार गिफ्ट की थी। एक्ट्रेस के मुताबिक वे ​सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी के चेन्नई में बने एक स्टूडियो के इवेंट में गेस्ट थीं। इस इवेंट में आने के बदले सुकेश ने नोरा को फीस की जगह BMW जैसी लग्जरी कार गिफ्ट की थी। एक्ट्रेस के मुताबिक वे वाट्सऐप के जरिए सुकेश से बातचीत करती थीं लेकिन बाद में बार-बार फोन करके परेशान करने के बाद नोरा ने सुकेश से कॉन्टेक्ट खत्म कर दिए थे।

क्या है पूरा मामला?

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर मुख्य आरोपी है और वह फिलहाल दिल्ली की जेल में बंद है। सुकेश बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को महंगे तोहफे और लग्जरी सामान दिया करता था। सुकेश पर आरोप है कि उसने कई लोगों के साथ ठगी की है। 17 अगस्त को ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी इसमें एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया गया था। हालांकि इस मामले में जैकलीन को जमानत मिल गई थी। बता दें कि नोरा ने जैकलीन पर मानहानि का केस भी दायर किया हुआ है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।