Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना की SPG सिक्योरिटी पर उठाया सवाल तो एक्ट्रेस बोलीं- मैं सिर्फ बॉलीवुड स्टार नहीं हूं सर…..

नई दिल्ली।

कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इस प्लेटफॉर्म के जरिए एक्ट्रेस फैंस को अपनी फिल्मों की जानकारी देने के अलावा तमाम अन्य मसलों पर भी चर्चा करती दिखती हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड के गुटों और नेपोटिज्म पर हमेशा आवाज बुलंद करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस ऋतिक रोशन से लेकर करण जौहर पर निशाना साधती रहती हैं। अब एक्टर ने हाल ही में बिना नाम लिए रणबीर कपूर पर निशाना साधा है।

उन्होंने दावा किया कि एक्टर ने उन्हें डेटिंग का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। वहीं अब कंगना ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य और अनुभवी राजनेता सुब्रमण्यम स्वामी को जवाब दिया है। दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना की सिक्योरिटी को लेकर तंज कसा था।

सुब्रमण्यम स्वामी ने क्या कहा था

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि “एसपीजी को पता है और उसने उसकी गतिविधियों का रजिस्टर भी बना रखा है मुझे हैरानी इस बात को लेकर हो रही है कि क्या एसपीजी के पास बॉलीवुड सितारों पर नज़र रखने के अलावा कोई और जरूरी काम नहीं हैं। जबकि उनके मामले में पहले से हाई सिक्योरिटी दे रखी है।”

कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया

कंगना ने सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट का जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि “मैं सिर्फ एक बॉलीवुड स्टार नहीं हूं सर, मैं एक बहुत ही मुखर और चिंतित नागरिक भी हूं…मैं महाराष्ट्र में राजनीतिक द्वेष का निशाना बनी थी। मैंने टुकड़े गैंग के बारे में भी बात की और खालिस्तानी समूहों की कड़ी निंदा की। मैं एक फिल्म निर्माता, लेखक और निर्माता भी हूं और मेरे अगले प्रोडक्शन इमरजेंसी में ऑपरेशन ब्लू स्टार शामिल है… यह मेरे जीवन के लिए खतरा है इसलिए मैंने सुरक्षा को बढ़ाने का अनुरोध किया है…क्या इसमें कुछ गलत है सर?” बता दें कि कंगना को शिवसेना के साथ हुई झड़प के बाद वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई थी।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाती हुई नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म को कंगना ने ही डायरेक्ट किया है। इसमें कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाल नायर और श्रेयस तलपड़े अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘चंद्रमुखी’ और ‘तेजस’ में भी नजर आएंगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।