Saturday, 26 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सॉफ्टवेयर डिफाइंड कम्युनिकेशंस के भविष्य पर MERI में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस रामायण के प्रमोशन में MrBeast की एंट्री! ‘जय श्री राम’ के नारे से गूंजा मंच Maharashtra Drought: महाराष्ट्र में 265 तालुकों में सूखा, खेती-पानी और ग्रामीण रोजगार पर बढ़ सकता है संकट Explained: मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में AFSPA के बढ़ने के बाद, जानिए सेना के पास कौन सी शक्तियां होंगी? स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट से मौखिक सुनवाई की मांग, माता-पिता बोले- हमें नहीं सुना गया Happy Birthday Serena Williams: कॉम्पटन के कोर्ट से निकलकर टेनिस की दुनिया पर राज करने तक, ऐसी रही ‘क्वीन ऑफ टेनिस’ की कहानी ‘दिव्यांगों के नाम एक शाम’ में दिल्ली पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष पारुल सिंह सम्मानित आखिर क्यों इटली में महिला नेता ‘मिनी स्कर्ट’ पहनकर कर रही हैं विरोध? एक मंत्री के बयान से शुरू हुआ विवाद संसद तक पहुंचा सॉफ्टवेयर डिफाइंड कम्युनिकेशंस के भविष्य पर MERI में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस रामायण के प्रमोशन में MrBeast की एंट्री! ‘जय श्री राम’ के नारे से गूंजा मंच Maharashtra Drought: महाराष्ट्र में 265 तालुकों में सूखा, खेती-पानी और ग्रामीण रोजगार पर बढ़ सकता है संकट Explained: मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में AFSPA के बढ़ने के बाद, जानिए सेना के पास कौन सी शक्तियां होंगी? स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट से मौखिक सुनवाई की मांग, माता-पिता बोले- हमें नहीं सुना गया Happy Birthday Serena Williams: कॉम्पटन के कोर्ट से निकलकर टेनिस की दुनिया पर राज करने तक, ऐसी रही ‘क्वीन ऑफ टेनिस’ की कहानी ‘दिव्यांगों के नाम एक शाम’ में दिल्ली पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष पारुल सिंह सम्मानित आखिर क्यों इटली में महिला नेता ‘मिनी स्कर्ट’ पहनकर कर रही हैं विरोध? एक मंत्री के बयान से शुरू हुआ विवाद संसद तक पहुंचा

सॉफ्टवेयर डिफाइंड कम्युनिकेशंस के भविष्य पर MERI में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली: सॉफ्टवेयर डिफाइंड कम्युनिकेशंस के भविष्य और राष्ट्रीय सुरक्षा में इसकी भूमिका पर नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में रक्षा रणनीतिकारों, दूरसंचार विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने नई संचार तकनीकों पर चर्चा की।

कॉन्फ्रेंस का आयोजन टारामंडल कॉन्फ्रेंस हॉल, MERI कैंपस में हुआ। MERI के डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस स्टडीज, MERI ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (CLAWS) ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया।

चर्चा में स्पेस नेटवर्क, 5जी, 6जी, डायरेक्ट-टू-डिवाइस (D2D) कनेक्टिविटी और मल्टी-ऑर्बिट आर्किटेक्चर के बीच बढ़ते तालमेल पर ध्यान दिया गया। विशेषज्ञों ने संचार प्रणालियों को अधिक मजबूत बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जरूरतों पर भी चर्चा की।

MERI ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट प्रो. ललित अग्रवाल ने उद्घाटन संबोधन दिया। लेफ्टिनेंट जनरल पी. जे. एस. पन्नू ने विषयगत संबोधन में भविष्य के मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस में सॉफ्टवेयर डिफाइंड आर्किटेक्चर की रणनीतिक भूमिका पर बात की।

तकनीकी सत्र में सी-डॉट के पूर्व कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ श्री विपिन त्यागी ने 5जी, 6जी और स्पेस नेटवर्क में सॉफ्टवेयर डिफाइंड कम्युनिकेशंस पर चर्चा की। कर्नल भारत गुप्ता ने D2D कनेक्टिविटी, स्पेक्ट्रम और सीमा सुरक्षा पर अपने विचार रखे।

शारदा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ब्रिगेडियर (डॉ.) नवजोत सिंह बेदी ने मल्टी-ऑर्बिट स्पेस सिस्टम पर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का समापन लेफ्टिनेंट जनरल पी. जे. एस. पन्नू की अध्यक्षता में राउंड टेबल चर्चा के साथ हुआ। एयर कमोडोर हिमांशु गोपाल ने समापन टिप्पणी और धन्यवाद ज्ञापन किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।