Sunday, 20 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार DUSU Election Results 2026: ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष; NSUI का नहीं खुला खाता Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की सख्ती, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, समझें पूरा मामला परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र ने की खुदकुशी, घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार DUSU Election Results 2026: ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष; NSUI का नहीं खुला खाता Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की सख्ती, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, समझें पूरा मामला परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र ने की खुदकुशी, घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत

बाइजू के संस्थापक को सिंगापुर में 6 महीने की जेल, 70,500 डॉलर का जुर्माना भी भरना होगा, जानें पूरा मामला…

भारत की प्रसिद्ध एडटेक कंपनी Byju’s के संस्थापक बाइजू रवींद्रन को सिंगापुर की एक अदालत ने 6 महीने की जेल सजा और 70,500 डॉलर के जुर्माने की भी सजा सुनाई है। यह सजा उन्हें अदालती मामलों का उल्लंघन करने के आरोप में सुनाई गई है।

एक समय भारत के सबसे चर्चित स्टार्टअप और सबसे सफल एडटेक कंपनी माने जाने वाले Byju’s पर इस वक्त संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सिंगापुर की एक अदालत ने Byju’s के संस्थापक बाइजू रवींद्रन पर अदालती कार्रवाई का उल्लंघन करने के आरोप में 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उनपर 70,500 अमेरिकी डॉलर (करीब 67.5 लाख रुपये) का भारी जर्माना भी लगाया है।

क्यों मिली सजा

मीडिया रिपोर्टों की मानें तो सिंगापुर की अदालत ने बाइजू से बीयर इन्वेस्टको प्राइवेट लिमिटेड (BIPL) के कानूनी स्वामित्व से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। अदालत का कहना है कि बार-बार उनसे दस्तावेज मांगने पर भी बाइजू की तरफ से कोई आवश्यक प्रतिक्रिया नहीं आई। साथ ही उन्होंने कई बार अदालती कार्रवाई का उल्लंघन भी किया जिसके बाद अदालत ने उन्हें जेल की सजा और साथ ही जुर्माना भी लगाया है।

आपको बता दें कि रवींद्रन की एडटेक कंपनी बाइजू में दुनियाभर के इंवेसेटर्स ने अपनी संपत्ति लगाई है। कंपनी के दिवालिया हो जाने के बाद अब लोग उनसे अपना पैसा वापस मांग रहे हैं। पैसे न मिलने की वजह से इस वक्त दुनिया के कई अलग-अलग देशों में रवींद्रन के खिलाफ मामले दर्ज हैं।

लंबी है विवादों की सूची

Byju’s के संस्थापक बाइजू रवींद्रन के विवादों की सूची बहुत लंबी है। सिंगापुर मामले के अलावा भी उनके कई ऐसे मामले हैं जो बाइजू की छवि को प्रभावित करते हैं।

  • अमेरिकी अदालत का 1 अरब डॉलर से अधिक का जुर्माना

    बायजू रवींद्रन के खिलाफ अमेरिका की बैंकरप्सी कोर्ट ने भी 533 मिलियन डॉलर के लोन फंड को गलत तरीके से ट्रांसफर करने और उसे छिपाने के आरोप में एक Default Judgment पारित कर उन पर 1.07 बिलियन डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया है।

    • विदेशी ऋणदाताओं (Lenders) का मुकदमा

    न्यूयॉर्क की अदालत के अनुसार बाइजू ने विदेशी लेंडर्स से 1.2 बिलियन डॉलर का टर्म लोन लिया था, जिसे न चुका पाने की वजह से भी उन पर मुकदमा दर्ज है।

    • UPSC सिलेबस से छेड़छाड़ का मामला

    साल 2021 में, बाइजू द्वारा UPSC के सिलेबस में कथित तौर पर भ्रामक और गलत जानकारी देने का आरोप लगा था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

    अर्श से फर्श तक का सफर

    एक समय जिस बाइजू को दुनिया के सबसे सफल एडटेक स्टार्टअप कंपनी माना जाता था, आज वो ही बाइजू अपने गैर-कानूनी मामलों की वजह से अपनी छवि और लोगों का विश्वास पूरी तरह से खो चुकी है। 2015 में शुरू हुए बाइजू के स्टार्टअप ने रवींद्रन को रातोंरात अपार सफलता दिलवाई। इसके चार साल बाद साल 2019 में बाइजू को यूनिकॉर्न का दर्जा भी हासिल हुआ। 2022 तक कंपनी की वैल्यू 22 अरब डॉलर (करीब 2.10 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गई थी। लेकिन आज उसकी वेल्यू जीरो हो चुकी है। 

    ये भी पढ़ें :- फोन निगरानी विवाद: डॉ. भार्गव मल्लप्पा की शिकायत पर कर्नाटक सरकार सक्रिय

    Home » बाइजू के संस्थापक को सिंगापुर में 6 महीने की जेल, 70,500 डॉलर का जुर्माना भी भरना होगा, जानें पूरा मामला…

    शेयर करें: Facebook X WhatsApp

    MD Faijan

    लेखक

    मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    // न्यूज़लेटर

    हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

    अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

    Exit mobile version