Sunday, 08 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच Kayu Rituals ने पेश किया हर्बल फॉर्मूलेशन Lung Ayu IAF World Record: लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा भारतीय वायुसेना का IL-76MD, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड बिस्मिल्लाह खान के पैतृक मकान का हिस्सा गिराए जाने पर बढ़ा विवाद, अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा कविता चंद ने माउंट किलिमंजारो पर बनाया भारतीय रिकॉर्ड, 22 घंटे में लौटीं पश्चिमी दिल्ली में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने तेज की मुहिम दिवाली से पहले रोशन हुआ बंगाल का आदिवासी गांव, आजादी के 79 साल बाद पहली बार पहुंची बिजली Delhi Pollution: दिल्ली में कक्षा 5 तक के स्कूलों में हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई, बढ़ते प्रदूषण के बीच शिक्षा निदेशालय का आदेश Ghaziabad Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, डिलीवरी बॉय घायल; एसी यूनिट को भी नुकसान बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच Kayu Rituals ने पेश किया हर्बल फॉर्मूलेशन Lung Ayu IAF World Record: लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा भारतीय वायुसेना का IL-76MD, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड बिस्मिल्लाह खान के पैतृक मकान का हिस्सा गिराए जाने पर बढ़ा विवाद, अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा कविता चंद ने माउंट किलिमंजारो पर बनाया भारतीय रिकॉर्ड, 22 घंटे में लौटीं पश्चिमी दिल्ली में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने तेज की मुहिम दिवाली से पहले रोशन हुआ बंगाल का आदिवासी गांव, आजादी के 79 साल बाद पहली बार पहुंची बिजली Delhi Pollution: दिल्ली में कक्षा 5 तक के स्कूलों में हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई, बढ़ते प्रदूषण के बीच शिक्षा निदेशालय का आदेश Ghaziabad Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, डिलीवरी बॉय घायल; एसी यूनिट को भी नुकसान

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

नई दिल्ली: पंचम सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर रविवार को सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रीत विहार स्थित अपने कार्यालय परिसर में गुरु का लंगर आयोजित किया। इस अवसर पर राजनीति, समाज, व्यापार और धार्मिक जगत से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने गुरु साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सेवा, त्याग और मानवता के उनके संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ट्रांस यमुना विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार भूपेंद्र सिंह भुल्लर, ऑल इंडिया ट्रेडर्स फेडरेशन के अध्यक्ष सरदार गुरचरण सिंह राजू, निगम पार्षद रमेश गर्ग, पूर्व निगम पार्षद रवि शर्मा, सरदार गुरजीत सिंह साहनी, झंकार ग्रुप्स के चेयरमैन महेश कपूर, हीरा स्वीट्स के प्रोपराइटर पारस शर्मा, एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्र टाइम्स के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी तथा सरदार गुरनीत सिंह सिक्का सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं संरक्षक सरदार गुरिंदर सिंह सिक्का ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का बलिदान मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सेवा भावना की रक्षा के लिए दिया गया एक अमर संदेश है। उन्होंने कहा कि आज के समय में गुरु साहिब के आदर्श समाज को एकजुट करने और सद्भाव को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं।

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन साहस, सहिष्णुता और मानव कल्याण का अद्वितीय उदाहरण है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि गुरु साहिब का संदेश समाज को प्रेम, एकता और परोपकार की राह दिखाता है। वहीं पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करने और नई पीढ़ी तक महान गुरुओं के आदर्श पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में सेवा, श्रद्धा और सामुदायिक सहभागिता का वातावरण देखने को मिला।

अंत में सरदार गुरिंदर सिंह सिक्का ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा करता रहेगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।