Monday, 27 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Bank of Baroda Data Leak: 1TB डेटा लीक की खबर से मचा हड़कंप, बैंक ने बताया कितना सुरक्षित है सिस्टम 105 सल पहले शुरू हुई इंसुलिन की ऐतिहासिक कहानी, जिसने करोड़ों डायबिटीज मरीजों को दी नई जिंदगी NEET की परीक्षा में 11 अंक से चूकी 19 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, परीक्षा के बढ़ते दबाव पर फिर उठे सवाल ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, रिलीज को लेकर क्या फिर बढ़ेगा कानूनी पेंच? Commonwealth Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दायित्व संभालने पर दी शुभकामनाएं अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन! 15 साल बाद टूटा मिस्र का वर्चस्व वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी Bank of Baroda Data Leak: 1TB डेटा लीक की खबर से मचा हड़कंप, बैंक ने बताया कितना सुरक्षित है सिस्टम 105 सल पहले शुरू हुई इंसुलिन की ऐतिहासिक कहानी, जिसने करोड़ों डायबिटीज मरीजों को दी नई जिंदगी NEET की परीक्षा में 11 अंक से चूकी 19 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, परीक्षा के बढ़ते दबाव पर फिर उठे सवाल ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, रिलीज को लेकर क्या फिर बढ़ेगा कानूनी पेंच? Commonwealth Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दायित्व संभालने पर दी शुभकामनाएं अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन! 15 साल बाद टूटा मिस्र का वर्चस्व वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी

बीकानेर हाउस में श्रावण उत्सव मेले का आयोजन

श्रावण उत्सव मेले के दौरान राजस्थानी हस्तशिल्प, खानपान और सांस्कृतिक गतिविधियां रहेंगी आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली।

नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में हरियाली तीज के पावन अवसर पर बीकानेर हाउस मैनेजमेन्ट सोसायटी, राजस्थान फाउन्डेशन, पर्यटन विभाग, राजीविका एवं रूडा, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त 2023 से 20 अगस्त 2023 तक श्रावण उत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का का शुभारंभ 15 अगस्त को बीकानेर हाउस परिसर में नई दिल्ली में राजस्थान सरकार की चीफ रेजिडेंट कमिश्नर सह एसीएस श्रीमती शुभ्रा सिंह ने किया।

चीफ रेजीडेंट कमिश्नर श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि इस श्रावण उत्सव-2023 के दौरान रूडा एवं राजीविका द्वारा आयोजित हस्तशिल्प मेला, राजस्थानी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला प्रदर्शनी , पतंगबाजी, झूले , मेहन्दी, ब्लॉक प्रिंटिंग, राजस्थानी खान पान स्टॉल मुख्य आकर्षण रहेंगे। जहां हर आयु वर्ग के लिए आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान टूरिज्म विभाग द्वारा 19 अगस्त 2023 को पारंपरिक राजस्थानी रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

आवासीय आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि यह मेला राष्ट्रीय भावनात्मक एकता के साथ दस्तकारों के अनुपम उत्पाद एवं कलाकृति को मंच उपलब्ध कराने और परंपरागत हस्तनिर्मित उत्पादों को बढावा देने का एक अनूठा संगम होगा। श्री धीरज ने बताया कि मेले का समय प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सांय 7 बजे तक रहेगा। इस मेले के दौरान बीकानेर हाउस परिसर में अन्य कई तरह की दिलचस्प सांस्कृतिक गतिविधियां और प्रदर्शनियां भी संचालित की जा रही है जहां पर कोई भी आकर इनका लुत्फ उठा सकता है। इस मेले में आगंतुकों के लिए निशुल्क एंट्री रखी गई है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।