Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

वसंत कुंज में दिल दहला देने वाली घटना: हॉर्न न बजाने पर थार चालक ने सिक्योरिटी गार्ड को रौंदा

सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत, गार्ड के दोनों पैरों में गंभीर चोटें

दिल्ली के वसंत कुंज साउथ इलाके में महज हॉर्न न बजाने की बात पर एक युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। थार कार चला रहे आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड को जानबूझकर गाड़ी से कुचल डाला, जिससे उसके दोनों पैरों की 10 से ज्यादा हड्डियां टूट गईं। यह पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

धमकी देने के बाद जानलेवा टक्कर, फिर गाड़ी चढ़ा दी

घायल गार्ड राजीव कुमार ने बताया कि ड्यूटी खत्म कर वह महिपालपुर रेड लाइट के पास घर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही थार गाड़ी ने जोर-जोर से हॉर्न बजाना शुरू किया। जब राजीव ने हॉर्न देने से मना किया, तो चालक ने पहले बदतमीजी की और बैटन मांगी। इनकार करने पर धमकी दी कि “अब रोड क्रॉस कर, तेरे ऊपर गाड़ी चढ़ा दूंगा।” जैसे ही राजीव रोड पार करने लगे, आरोपी ने उन्हें टक्कर मार दी और फिर गाड़ी बैक कर उनके ऊपर चढ़ा दी

वारदात के बाद आरोपी फरार, 6 घंटे में गिरफ्तारी

घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही वसंत कुंज साउथ थाने के इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित का इलाज पंजाबी बाग स्थित एएसआई अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज 6 घंटे के अंदर आरोपी विजय उर्फ लाला (24), निवासी रंगपुरी को गिरफ्तार कर लिया

पीड़ित की पहचान: एयरपोर्ट में करता है गार्ड की ड्यूटी

राजीव कुमार, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं और महिपालपुर में परिवार के साथ रहते हैं। घटना के समय वे अपनी नाइट ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे

ये भी पढ़ें :- पहलगाम हमले के बाद घाटी में हाई अलर्ट, पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, LOC पर पाकिस्तानी फायरिंग जारी

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।