Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक

‘ओ रोमियो’ से हुआ शाहिद कपूर का डार्क कमबैक!

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 1 मिनट 35 सेकंड का यह टीज़र प्यार, हिंसा और बदले से भरी एक डार्क रिवेंज ड्रामा की झलक देता है।

शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की चर्चित जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। दोनों की आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ का टीज़र आज रिलीज़ किया गया, जिसने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। करीब 1 मिनट 35 सेकंड के इस टीज़र से साफ है कि यह फिल्म पारंपरिक रोमांटिक कहानी नहीं, बल्कि प्यार, हिंसा और बदले से भरी एक डार्क रिवेंज ड्रामा है।

शाहिद कपूर का रफ और गुस्सैल लुक

टीज़र में शाहिद कपूर एक बिल्कुल नए और आक्रामक अवतार में नज़र आते हैं। काउबॉय हैट, टैटू से ढका शरीर, काली बनियान और आंखों में भरी आग-उनका लुक दर्शकों को तुरंत आकर्षित करता है। नाव पर खड़े शाहिद का एक सीन, जहां वह “छोटू” कहे जाने पर भड़क उठते हैं, फिल्म के टोन को साफ तौर पर दर्शाता है। बताया जा रहा है कि फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें शाहिद का किरदार प्यार में सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार दिखता है।

दमदार स्टारकास्ट की झलक

टीज़र में फिल्म की मजबूत स्टारकास्ट की झलक भी देखने को मिलती है। नाना पाटेकर अपने पावरफुल लुक में प्रभाव छोड़ते हैं, वहीं विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया की मौजूदगी कहानी को और दिलचस्प बनाती है। टीज़र का सबसे बड़ा सरप्राइज़ फरीदा जलाल हैं, जो अपनी पारंपरिक सौम्य छवि से बिल्कुल अलग अवतार में नज़र आती हैं। उनका एक बोल्ड और अप्रत्याशित डायलॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह का डायलॉग “सिर्फ विशाल भारद्वाज ही उनसे बुलवा सकते हैं।”

तृप्ति डिमरी की इंटेंस एंट्री

टीज़र में तृप्ति डिमरी की एंट्री को खास तौर पर सराहा जा रहा है। शाहिद और तृप्ति के बीच की केमिस्ट्री, इंतज़ार भरी निगाहें और भावनात्मक तनाव कहानी की गहराई को दिखाते हैं। अविनाश तिवारी और तृप्ति को साथ देखकर लैला मजनू के फैंस भी उत्साहित नजर आए।

फैंस का रिएक्शन क्या हैं?

टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई लोग इसे शाहिद कपूर की ‘कमीने’ और ‘हैदर’ जैसी यादगार फिल्मों की झलक बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह शाहिद का अब तक का सबसे डार्क और दमदार अवतार है।” वहीं कुछ फैंस का कहना है कि 2026 का वैलेंटाइन्स वीक अब रोमांटिक नहीं, बल्कि डार्क लव स्टोरी के नाम रहने वाला है।

कब होगी फिल्म रिलीज़ ?

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘ओ रोमियो’ को साजिद नाडियाडवाला प्रेज़ेंट कर रहे हैं। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। वैलेंटाइन्स डे के मौके पर प्यार और बदले की इस तूफानी कहानी को देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़े : विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी फिटनेस जर्नी – देखकर फैंस हुए दीवाने!

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।