Friday, 28 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एमईआरआई कॉलेज में टीवी एंकरिंग और करियर अवसरों पर एक्सपर्ट टॉक ₹22,006 करोड़ के दावे पर सिर्फ ₹6.5 करोड़ भुगतान, NCLT ने सुभाष चंद्रा की व्यक्तिगत दिवालिया प्रक्रिया में की बड़ी कटौती 27 अगस्त 1896: जब सिर्फ 38 मिनट में खत्म हो गई इतिहास की सबसे छोटी जंग, जानिए एंग्लो-जांजीबार युद्ध की पूरी कहानी राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों की टीम इंडिया में एंट्री, U-19 ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बनाई जगह SAD-BJP गठबंधन पर सियासी घमासान शुरु, भगवंत मान बोले- ‘अकाली बीजेपी के साथ जाने के लिए भीख मांग रहे’ नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड की तबाही में 160 से ज्यादा मौतें, करीब 300 भारतीयों के भी लापता होने की खबर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिकी यात्रा से पहले डॉ. के. ए. पॉल ने धर्मों के बीच समानता का आह्वान किया MERI समूह ने दिखाई भारत की स्पेस-मैरीटाइम शक्ति की नई राह, 2047 के आर्थिक लक्ष्य पर फोकस एमईआरआई कॉलेज में टीवी एंकरिंग और करियर अवसरों पर एक्सपर्ट टॉक ₹22,006 करोड़ के दावे पर सिर्फ ₹6.5 करोड़ भुगतान, NCLT ने सुभाष चंद्रा की व्यक्तिगत दिवालिया प्रक्रिया में की बड़ी कटौती 27 अगस्त 1896: जब सिर्फ 38 मिनट में खत्म हो गई इतिहास की सबसे छोटी जंग, जानिए एंग्लो-जांजीबार युद्ध की पूरी कहानी राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों की टीम इंडिया में एंट्री, U-19 ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बनाई जगह SAD-BJP गठबंधन पर सियासी घमासान शुरु, भगवंत मान बोले- ‘अकाली बीजेपी के साथ जाने के लिए भीख मांग रहे’ नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड की तबाही में 160 से ज्यादा मौतें, करीब 300 भारतीयों के भी लापता होने की खबर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिकी यात्रा से पहले डॉ. के. ए. पॉल ने धर्मों के बीच समानता का आह्वान किया MERI समूह ने दिखाई भारत की स्पेस-मैरीटाइम शक्ति की नई राह, 2047 के आर्थिक लक्ष्य पर फोकस

संबित पात्रा ने राहुल गांधी से मांगा जवाब, कौन कर रहा है विदेश यात्रायों के लिए फंडिंग

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी के नेता संबित पात्रा ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी पर उनके विदेश यात्राओं का हिसाब मांगा है।

दिल्ली में हुए एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी के नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनकी विदेश यात्राओं से जुड़े तीखे सवाल किए हैं। पात्रा ने दावा किया कि पिछले 22 सालों में राहुल गांधी कुल 54 बार विदेश यात्राएं कर चुके हैं। इन यात्राओं से जुड़े सार्वजनिक रिकॉर्ड तो मौजूद हैं, लेकिन यात्राओं के लिए होने वाली फंडिंग की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हैं।

राहुल ने इन देशों की यात्रा की

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने दावा किया कि इन 22 सालों में राहुल ने अमेरिका, इटली, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, वियतनाम, मालदीव, कतर, बहरीन, सिंगापुर जैसे कई देशों की कुल 54 यात्राएं की हैं। इन यात्राओं के दौरान राहुल गांधी की तस्वीरें पब्लिक डोमेन पर भी उपलब्ध हैं, जिसमें वे प्रेस कांफ्रेस करते और कार्यक्रमों को होस्ट करते भी नजर आए हैं।

सार्वजनिक यात्राओं की गुप्त फंडिंग क्यों

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, अगर राहुल गांधी की सभी यात्राएं सार्वजनिक हैं, तो फिर उन यात्रों में होने वाले खर्च की रकम और स्रोत सार्वजनिक क्यों नहीं किये गये। उनकी सभी यात्रायों का क्या उद्देश्य था और उनका खर्च किसने उठाया, यह देश की जनता को जानने का अधिकार है।

यात्राओं में हुआ इतना खर्च

बीजेपी सांसद ने इस बात का दावा किया है कि राहुल गांधी ने बीते 22 सालों में कुल 54 विदेश यात्राएं की। इन यात्राओं के दौरान कथित रूप से 60 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा संबित पात्रा ने राहुल गांधी द्वारा दायर फॉर्म-26 के हलफनामों का भी जिक्र किया।

राहुल गांधी ने साल 2013-14 से 2022-23 तक के फॉर्म-26 में अपनी कुल आय लगभग 11 करोड़ रुपये बताई थी। इस पर सवाल उठाते हुए पात्रा ने कहा कि 11 करोड़ की कुल आय के साथ 60 करोड़ रुपये की विदेश यात्रा कैसे संभव है।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी की डीजल-पैट्रोल बचत का दिखता असर, दिल्ली में जारी हुई नई गाइडलाइन्स

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।