Wednesday, 14 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास ‘Breaking Bad’ फेम RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास ‘Breaking Bad’ फेम RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर

भारत के पहले EV पार्क पर राउंड टेबल चर्चा आयोजित

सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा- पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने और देश के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पार्क की स्थापना की दिशा में जनकपुरी स्थित MERI कॉलेज में ‘राउंड टेबल डिस्कशन ऑन इंडियाज फर्स्ट EV पार्क’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल एसोसिएशन (IFEVA) और MERI Group of Institutions के संयुक्त सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में पश्चिमी दिल्ली की सांसद सुश्री कमलजीत सहरावत ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने लोगों से घर और कार्यालय से निकलते समय बिजली के उपकरण बंद करने की अपील करते हुए कहा कि बचाई गई ऊर्जा का उपयोग देश के विकास में किया जा सकता है।

सुश्री सहरावत ने भारत के पहले EV पार्क की स्थापना के लिए IFEVA और MERI की पहल की सराहना की। वहीं, दिल्ली पुलिस के डीसीपी श्री हरेश्वर स्वामी ने भी इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए दोनों संस्थानों को शुभकामनाएं दीं।

इंटरनेशनल EV गवर्निंग काउंसिल के सदस्य डॉ. शैलेंद्र सरोज ने नेशनल EV पार्क के मास्टर प्लान, इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी रणनीति पर प्रस्तुति दी। इसके अलावा स्वीचलैब के एडिशनल डायरेक्टर श्री सुनील भटनागर ने भारत सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन नीतियों और योजनाओं की जानकारी साझा की।

MERI Group of Institutions के वाइस प्रेसिडेंट प्रो. ललित अग्रवाल ने कहा कि प्रदूषण की बढ़ती समस्या के बीच EV पार्क स्वच्छ परिवहन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है। चेयरमैन श्री आईपी अग्रवाल ने कहा कि सरकारी सहयोग, तकनीकी विकास और बढ़ती जागरूकता से भारत का EV इकोसिस्टम तेजी से मजबूत हो रहा है।

कार्यक्रम में IFEVA के प्रेसिडेंट डॉ. राजीव मिश्रा सहित उद्योग और शिक्षा क्षेत्र के कई विशेषज्ञ मौजूद रहे। राउंड टेबल चर्चा में इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य, EV इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा संरक्षण और भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version