Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर

दिल्ली के रंगपुरी स्थित इंदर कैंप झुग्गी बस्ती में डॉ. एम. एल. अग्रवाल ट्रस्ट का उत्थान एजुकेशन सेंटर बीते तीन वर्षों से बेटियों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहा

नई दिल्ली: दिल्ली के रंगपुरी क्षेत्र की इंदर कैंप झुग्गी बस्ती में बेटियों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने का काम बीते तीन साल से डॉ. एम. एल. अग्रवाल एजुकेशनल एंड रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा संचालित उत्थान एजुकेशन सेंटर में 6 से 14 वर्ष की बच्चियों को पढ़ाई में अतिरिक्त सहयोग दिया जाता है, ताकि वे स्कूली शिक्षा में पीछे न रहें।

वर्तमान में करीब 20 बच्चियां इस केंद्र से जुड़ी हैं। इनकी सुविधा के लिए ट्रस्ट ने स्थानीय स्तर पर एक शिक्षिका और एक समन्वयक नियुक्त किया है, साथ ही बस्ती में ही एक समर्पित कक्षा कक्ष तैयार करवाया गया है।

केंद्र का उद्देश्य केवल पढ़ाई में मदद करना नहीं, बल्कि बच्चियों का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित करना और उन्हें शिक्षा से जोड़े रखना भी है। जो बच्चियां स्कूल नहीं जा रही थीं, उनके लिए नजदीकी स्कूलों में दाखिले की पहल की गई। इसके साथ ही नृत्य, खेल और हस्तकला जैसी गतिविधियों के जरिए बच्चियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया जाता है।

हाल ही में केंद्र में शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जिसमें बच्चियों ने नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में ट्रस्टी डॉ. रवि अग्रवाल, श्रीमती अंजू अग्रवाल, डॉ. विशाल कौरा अग्रवाल, डॉ. राघव अग्रवाल और समाजसेविका अंजलि शर्मा मौजूद रहीं।

उत्थान एजुकेशन सेंटर के जरिए ट्रस्ट झुग्गी बस्ती की बेटियों को ऐसा वातावरण देने का प्रयास कर रहा है, जहां वे पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा को भी निखार सकें और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version