Sunday, 13 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्वोत्तर भारत के विकास पर HRDS India और Arcadis का फोकस, 1 अरब यूरो कार्यक्रम की संभावना US Open 2026: एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास! सबालेंका को हराकर पहली बार जीता यूएस ओपन रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया पूर्वोत्तर भारत के विकास पर HRDS India और Arcadis का फोकस, 1 अरब यूरो कार्यक्रम की संभावना US Open 2026: एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास! सबालेंका को हराकर पहली बार जीता यूएस ओपन रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया

‘राजनाथ आम’ : राष्ट्रभक्ति की भावना में रचा-बसा एक विशेष सम्मान

मैंगो मैन कलीम उल्लाह खान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर नई आम की किस्म की पहचान दी, वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार ने किया अभिनंदन

नई दिल्ली, जब पूरा देश ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ एकता और सामूहिक शक्ति का उत्सव मना रहा है, उसी समय बागवानी के क्षेत्र में भारत का गौरव, पद्मश्री से सम्मानित एवं ‘मैंगो मैन’ के नाम से मशहूर कलीम उल्लाह खान ने एक नई आम की किस्म को देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के नाम समर्पित किया है। इस नई किस्म का नाम ‘राजनाथ आम’ रखा गया है, जो रक्षा मंत्री द्वारा हाल ही में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है।

यह सम्मान ऐसे समय पर दिया गया है जब राजनाथ सिंह का पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को लेकर दिया गया बयान राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा था:

“मैं मानता हूँ कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के लोग हमारे ही हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं… और एक दिन वे अपने आत्मसम्मान और अंतरात्मा की प्रेरणा से भारत की मुख्यधारा में अवश्य लौटेंगे।”

कलीम उल्लाह खान की इस पहल को सराहते हुए वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार ने कहा:

“राजनाथ सिंह के नाम पर आम रखना सिर्फ एक औपचारिक सम्मान नहीं, बल्कि यह जनमानस द्वारा एक जिम्मेदार, दूरदर्शी और राष्ट्रनिष्ठ नेता को दिया गया वास्तविक सम्मान है। उनके बयान में भारतीय एकता की सच्ची भावना झलकती है और यह आम उस विचारधारा का प्रतीक है जो मातृभूमि से गहराई से जुड़ी है।”

यह खास ‘राजनाथ आम’ आने वाले समय में देशभर के विभिन्न कृषि मेलों और प्रदर्शनियों में प्रदर्शित किया जाएगा। यह केवल एक फल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक गरिमा, बढ़ती ताकत और सीमाओं से परे जुड़ते दिलों के नेतृत्व का प्रतीक बनेगा।

कलीम उल्लाह खान पहले भी कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के नाम पर आम की किस्में तैयार कर चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने स्पष्ट किया कि:

“राजनाथ आम सिर्फ एक नेता को नहीं, बल्कि उस मजबूत, आत्मनिर्भर और दूरदर्शी भारत के दृष्टिकोण को समर्पित है, जिसे राजनाथ सिंह जी प्रस्तुत करते हैं।”

ये भी पढ़ें :- “एक दिन पीओके खुद कहेगा – मैं भारत हूं”: राजनाथ सिंह का आत्मविश्वास से भरा संदेश

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।