Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत

राजस्थान उत्सव 2026 में बीकानेर हाउस बना राजस्थानी व्यंजन, हस्तशिल्प और परिधानों का आकर्षण केंद्र

नई दिल्ली, 24 मार्च 2026:

राजस्थान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में आयोजित ग्यारह दिवसीय राजस्थान उत्सव में राजस्थानी व्यंजन, हस्तशिल्प वस्तुओं और पारंपरिक परिधानों के स्टॉल दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

उत्सव में रूडा के श्री ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि रूडा और राजीविका द्वारा लगाए गए लगभग 50 स्टॉलों में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए हस्तशिल्पियों ने अपनी कला से निर्मित उत्पादों—जैसे हैंडब्लॉक बेडशीट, सूट, साड़ियां, कंगन व ज्वैलरी, मोजड़ियां आदि—का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, फूड स्टॉल्स पर भी दर्शकों ने राजस्थानी व्यंजनों जैसे दाल-बाटी-चूरमा, मूंग की दाल, प्याज और दाल की कचौड़ी, कैर-सांगरी की सब्जी आदि का आनंद लिया। नवरात्रि के अवसर को देखते हुए व्रत विशेष थालियों की भी अच्छी बिक्री दर्ज की गई।

पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं:

दर्शकों के उत्साह और मनोरंजन के लिए उत्सव में रस्साकशी, रूमाल झपट्टा, लेमन-स्पून रेस, साफा बंधन जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

उत्सव के दौरान राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा निरंतर सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपने गायन और नृत्य प्रस्तुतियों से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

कल होगा समापन

ग्यारह दिवसीय राजस्थान उत्सव का समापन बुधवार को होगा। समापन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।