Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार

बारिश ने बनाया गुरुग्राम को ‘वेनिस’, रूसी महिला का मज़ेदार वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो 2.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया।

नई दिल्ली, 22 अगस्त 2025

गुरुग्राम में रह रही एक रूसी महिला ने हाल ही में अपने इलाके की तस्वीरों को मज़ाकिया अंदाज़ में इटली के शहर वेनिस से तुलना करते हुए सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियाँ बटोरीं। महिला, जिसका नाम एलिज़ा यू है, ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की जिसमें बारिश से पहले और बाद की स्थिति दिखाई गई। वीडियो की शुरुआत में सड़क सामान्य नज़र आती है, लेकिन पलक झपकते ही वही सड़क बारिश के बाद पूरी तरह पानी में डूबी दिखाई देती है। रील पर लिखा टेक्स्ट था – “Me in Gurgaon – Please Universe make me go to Venice” (हे ब्रह्मांड, मुझे वेनिस ले जाओ), जबकि एलिज़ा ने कैप्शन में मज़ाक करते हुए लिखा, “अगली बार मुझे पेरिस माँगना चाहिए।”

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अब तक 2.2 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर लगातार मज़ेदार प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। एक यूज़र ने लिखा, “सिर्फ गुरुग्राम ही आपको मेट्रो और वेनिस दोनों का मज़ा एक साथ दे सकता है।” वहीं एक और ने मज़ाक किया, “वेनिस के टिकट बहुत महंगे हैं, गुरुग्राम ने यह काम मुफ्त में कर दिया।”

हालाँकि कुछ लोगों ने शहर की स्थिति पर नाराज़गी भी जताई। एक यूज़र ने लिखा, “मज़ेदार है लेकिन दुखद भी कि हर बारिश के बाद यह शहर डूब जाता है।” एक अन्य ने तंज कसा, “वेनिस को भूल जाओ, यह तो अटलांटिस जैसा लग रहा है।” वहीं किसी ने टिप्पणी की, “पहले मेट्रो आई, अब वेनिस भी आ गया, क्या ग़ज़ब का विकास है।”

रील पर हल्की-फुल्की हँसी के बीच लोगों ने एक बार फिर गुरुग्राम में बरसात के दौरान जलभराव की पुरानी समस्या को उठाया, जो हर साल बारिश के साथ शहरवासियों की परेशानी बढ़ा देती है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।