Thursday, 01 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, पीएम मोदी को लिखा पत्र


राहुल गांधी बोले- आतंकी हमले से हर भारतीय आहत, खड़गे ने कहा- एकजुटता दिखाने का समय, सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र तुरंत बुलाने की अपील की है। उन्होंने इस हमले को “हर भारतीय के लिए अत्यंत पीड़ादायक” बताते हुए इसे राष्ट्रीय एकजुटता और आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संदेश देने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

अपने पत्र में राहुल गांधी ने लिखा, “पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को गहरे दुख में डाल दिया है। इस कठिन घड़ी में भारत को दुनिया को यह दिखाना चाहिए कि हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। विपक्षी दलों का मानना है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर देश की एकता और संकल्प का मजबूत संदेश दिया जाना चाहिए।”
राहुल गांधी ने यह भी साफ किया कि विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ा है और संसद में इस विषय पर खुली चर्चा चाहता है।

उन्होंने आगे कहा कि संसद का विशेष सत्र केवल शोक प्रकट करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह सरकार को सुरक्षा व्यवस्था, नीतियों और आवश्यक कदमों पर चर्चा करने का एक जरूरी मंच प्रदान करेगा।

इसी क्रम में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखते हुए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग दोहराई। खड़गे ने इस आतंकी घटना को निर्दोष नागरिकों पर किया गया क्रूर हमला बताया और कहा कि वर्तमान समय राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाने का है।

अपने पत्र में खड़गे ने लिखा, “ऐसे संकटपूर्ण समय में जब देश को सबसे अधिक एकता की आवश्यकता है, संसद का विशेष सत्र बुलाना आवश्यक हो गया है। इससे हमारा साझा संकल्प तो प्रकट होगा ही, साथ ही सरकार की जिम्मेदारियों और रणनीतियों पर भी गंभीर विमर्श का अवसर मिलेगा।”

कांग्रेस नेतृत्व ने यह स्पष्ट किया है कि ऐसे हमलों का सामना करने के लिए सभी राजनीतिक दलों को मिलकर काम करना होगा। अब सबकी नजर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी है।

ये भी पढ़ें :- “जब तुम्हारी मां को गोली मारी गई थी…”: असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो पर जमकर बरसे

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।